NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

शराब के अवैध भंडारण की जांच करती रही आबकारी टीम, इधर उनकी गाड़ी में लग गई आग

By Newsnow CG 15/04/2024
Share

महासमुंद। जिले में आगजनी का चौंकाने वाला सामने आया है। यहां आबकारी विभाग की गाड़ी जलकर राख हो गई। दरअसल आबकारी विभाग की टीम अवैध शराब भंडारण की सूचना पर कार्रवाई के लिए पहुंची थी। उनके साथ राजस्व, एसएसटी व पुलिस भी मौजूद रही। टीम के सदस्य निरीक्षण के लिए गाड़ी छोड़कर जंगल में गए और इधर उनकी गाड़ी में आग लग गई पूरी तरह से जल गई।

जिले में शराब के अवैध भंडारण की सूचना पर सरायपाली अनुभाग के बलौदा थाना अंतर्गत ग्राम परसापाली पहुंची चुनावी उड़नदस्ता एसएसटी वाहन आगजनी की शिकार हो गई। टीम के सदस्य निरीक्षण के लिए गाड़ी छोड़कर जंगल में गए थे। वापस लौटने पर पाया कि गाड़ी पूरी तरह जल चुकी है। मामले की जानकारी मिलते ही बलौदा पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, बलौदा थाना क्षेत्र के पलसापाली के जंगल में अवैध शराब बनाए जाने की सूचना पर राजस्व, आबकारी व एसएसटी, पुलिस की संयुक्त टीम कार्रवाई के लिए गई थी। अलग-अलग विभाग के तीनों वाहनों को जंगल की ओर जाने वाले मार्ग पर छोड़कर टीम के सदस्य जंगल की ओर रवाना हुए। वहीं, पुलिस की वाहन जंगल के और अंदर तक गई और साथ में चालक भी मौजूद रहा। वहां पर मौके से शराब बनाए जाने के सामानों के साथ लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये की शराब और महुआ बरामद किया गया।

इधर टीम के सदस्य शराब बनाने के सामान और शराब को नष्ट करने में जुटे हुए थे। दूसरी ओर सड़क पर खड़ी उड़नदस्ते की गाड़ी आग से जल रही थी। कार्रवाई कर टीम के सदस्यों के वापस लौटते तक एक वाहन पूरी तरह से जल चुकी थी। जबकि दो वाहन सही सलामत पाए गए। बलौदा थाना प्रभारी उमेश वर्मा ने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है। तीन वाहनों में सिर्फ बीच मे खड़ी गाड़ी ही जली हुई मिली। ऐसा लगता है कि शॉर्ट सर्किट या गर्मी की वजह से वाहन में आग लगी है। कोई जानबूझ कर भी लगा सकता है। फिलहाल हर एंगल से जांच की जा रही है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 15/04/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने दाखिल किया नामांकन, नामांकन रैली में जुटे हजारों समर्थक
Next Article बहू पर बुरी नजर रखता था अधेड़, बेटे ने करंट शॉक देकर मार डाला…. 18 दिन बाद खुला हत्या का राज

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?