NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

भिलाई की फैक्ट्री में करंट लगने से छात्र की मौत, पार्ट टाइम करता था जॉब… परिजनों का फैक्ट्री के बाहर हंगामा

By Newsnow CG 14/04/2024
Share

भिलाई। औद्योगिक क्षेत्र स्थित साउथ इंडिया इंडस्ट्रीज में शनिवार की दोपहर को एक कॉलेज के छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। करंट लगने के बाद छात्र को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। शव का मरच्यूरी में लाने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। घटना के बाद रविवार को परिजनों क साथ मृतक छात्र के मोहल्ले के लोग फैक्ट्री के बाहर पहुंचे। वहीं फैक्ट्री संचालक गेट में ताला लगाकर नदारद हैं। फिलहाल मौके पर तनाव का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार विकास (19) कॉलेज छात्र था और छुट्टियां लगने के कारण साउथ इंडिया इंडस्ट्रीज में पार्ट टाइम काम करता था। घटना शनिवार दोपहर बाद की बताई जा रही है। काम के दौरान विकास करंट की की चपेट में आ गया। घटना के बाद गंभीर हालत में फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा विकास को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों को मिली देर से जानकारी
मृतक लक्ष्मण नगर निको कंपनी के पास रहता था। परिजनों को उसके मौत की जानकारी देर से मिली। मृतक को जब मरच्यूरी लाया गया तब परिजनों को जानकारी दी गई। इससे परिजन काफी आक्रोशित हैं। रविवार को परिजनों के साथ मोहल्ले वाले फैक्ट्री पहुंचे और गेट में ताला लगा मिला। इसके बाद सभी वहीं डट गए। सूचना मिलने में मौके पर पुलिस पहुंची तो परिजनों ने फैक्ट्री संचालकों से मिलने की बात कही। वहीं परिजनों ने विकास की मौत के लिए फैक्ट्री संचालकों को ही जिम्मेदार ठहराया है। देर से सूचना देने के लिए भी परिजनों सवाल उठा रहे हैं।  फिलहाल पुलिस द्वारा फैक्ट्री संचालकों से संपर्क किया जा रहा है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 14/04/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article युवा नेता रोहित तिवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए भाजपा पश्चिम मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष
Next Article ओडिशा गया था परिवार, इधर चोरों ने कर दी सेंधमारी, लाखों के जेवर व नगदी पार

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?