NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Kumhari accident : घायलों से मिलने एम्स पहुंचे सीएम साय, चिकित्सकों को समूचित इलाज करने दिया निर्देश

By Newsnow CG 10/04/2024
Share

रायपुर। कुम्हारी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को केडिया डिस्टलरी की बस खाई में गिरने से 12 कर्मचारियों की मौत हो गई और 15 कर्मचारी घायल हैं। कुम्हारी के खपरी क्षेत्र में मुरुम खदान के पास यह हादसा हुआ। हादसे के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को घायलों से मिलने एम्स पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एम्स में घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। वहीं  चिकित्सकों को घायल कर्मचारियों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

बता दें कुम्हारी में केडिया डिस्टलरी की बस में कंपनी के 40 से ज्यादा कर्मचारी सवार थे। सभी रात को ड्यूटी पूरी कर वापस अपने घर कंपनी की बस में लौट रहे थे। इस बीच मुरुम खदान के पास बस अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 12 कर्मचारियों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का एम्स में इलाज चल रहा है। इधर घटना के बाद दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने हादसे की मेजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिए हैं।

हादसे की जानकारी मिलते सीएम साय ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा था कि दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 10/04/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Kumhari Accident : केडिया की बस खाई में गिरी, 12 कर्मचारियों की मौत पर पीएम मोदी व राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक
Next Article Bijapur : नक्सलियों ने बिछा रखी थी आईईडी, ब्लास्ट में STF के दो जवान घायल

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?