NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

सीएम के साथ फोटो खिचवाने की मांग लेकर जनसभा में तख्ती लेकर पहुंची मासूम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मानित

By Newsnow CG 31/03/2024
Share

रायपुर। मुझे सीएम के साथ फोटो खिंचवाना है। यही मांग लेकर हाथों में तख्ती थामे मासूम बच्ची छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की चुनावी सभा में पहुंची। फिर क्या था सभा में मौजूद सभी लोगों की नजर उस प्यारी से बच्ची पर टिकी की टिकी रह गई। सीएम साय भी अपने आप को नहीं रोक पाये। बच्ची की इस मांग को पूरा करते हुए उन्होंने अपने पास बुलाया और प्यार से दुलारते हुए उसे बुके देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षाकर्मियों को भेजकर बच्ची को मंच पर बुलाकर उसके साथ फोटो खिंचवाया और उस पर स्नेह उड़ेलते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं की। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पखांजूर के बांदे में चुनावी सभा को संबोधित करते सीएम कांग्रेस पर जमकर बरसे। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वादाखिलाफी उसकी फितरत है,उनका मूल चरित्र भ्रष्टाचार है। पूर्व सरकार ने केवल प्रदेश में भ्रष्टाचार किया। जिसकी जांच चलने से कांग्रेसी तिलमिलाये हुये हैं। हमने छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्र में बूथ विजय अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत एक-एक कार्यकर्ता कम से कम 10 मतदाता घरों तक पहुंचेंगे।

सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। हमें जी-तोड़ मेहनत कर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हमारे प्रधानमंत्री हैं। उनकी वजह से 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। मोदी ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास को मूल मंत्र मानते हुए काम किया है। आप सभी स्वयं को महेश कश्यप मानकर मतदाताओं के घर-घर जाएं और उन्हें भाजपा की नीतियों और योजनाओं के लाभ के बारे में बताएं।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 31/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article शांतिपूर्ण चुनाव के लिए कसी कमर, दुर्ग पुलिस ने फ्लैग मार्च कर लोगों को किया अलर्ट
Next Article ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लगा लाखों का चूना, रुपए दोगुना करने का दिया था झांसा… केस दर्ज

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?