NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

रात को दरवाजा खटखटाया तो नाराज शख्स ने कर दी पड़ोसी की हत्या, घटना के दो दिन बाद गिरफ्तार

By Newsnow CG 20/03/2024
Share

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दरवाजा खटखटाने से नाराज शख्स ने पड़ोसी की हत्या कर दी। शख्स ने अपने पड़ोसी पर लकड़ी फारा से ताबड़तोड़ वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अंबिकापुर अस्पताल ले जाया जा रहा था इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना 17 मार्च की रात की है। वहीं इस मामले में पुलिस ने दो दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निवासी हर्राडीपा निवासी लीलाम्बर भगत 17 मार्च को अपने बोलेरो वाहन में गांव के एक परिवार के लोगों को बुकिंग में लेकर ग्राम बड़ाबनई गया था। रात्रि लगभग 8:30 बजे वाहन वापस गांव पहुंचा। गांव पहुंचने के बाद अपनी गाड़ी राजेश्वर राम के घर के पास खड़ा किया और राजेश्वर के घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खटखटाने से नाराज राजेश्वर राम घर से हाथ में लकड़ी फारा को रखकर बाहर निकला और लीलाम्बर भगत के सिर, कान के पास कई बार वार कर दिए।

गंभीर रूप से घायल लीलाम्बर भगत को परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय जशपुर ले जाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टरों ने अम्बिकापुर रेफर कर दिया जिसकी रास्ते में मृत्यू हो गई। मर्ग जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राजेश्वर राम भगत (36) के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर बुधवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक रविशंकर तिवारी, एएसआई ईश्वर प्रसाद वारले, दिलबंधन भगत, मनोज सिंह, प्रधान आरक्षक देवनारायण, आरक्षक विशेश्वर राम, रामप्रताप व रवि राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 20/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article महिला उद्यामिता प्रोत्साहन कार्यक्रम : 300 से ज्यादा महिलाओं ने की भागीदारी, उद्योगमंत्री लखनलाल भी पहुंचे
Next Article ओला वृष्टि के कारण हुये फसल नुकसान का किसानों को मिलेगा मुआवजा, निरीक्षण के दौरान कलेक्टर का निर्देश

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?