NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

हाईकोर्ट में खारिज हुई रामलला दर्शन योजना को चुनौती देने वाली याचिका, जानिए क्या था सरकार का पक्ष

By Newsnow CG 20/03/2024
Share

बिलासपुर। अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रीराम लला दर्शन योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत सरकार छत्तीसगढ़ के लोगों को श्रीराम लला के नि:शुल्क दर्शन करा रही है। हाल ही में इस योजना को बंद करने हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। बुधवार को हाईकोर्ट ने उक्त याचिका को खारिज कर दिया। हाईकोर्ट में सरकार की ओर से पेश की दलील के बाद याचिका खारिज की गई।

दरअसल हाईकोर्ट में बिलासपुर के देवरीखुर्द निवासी लखन सुबोध ने यह याचिका दायर की थी। उन्होंने इसे संविधान में दिए गए प्रावधानों के खिलाफ बताया था। याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि भारत धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है। रामलला दर्शन योजना संविधान में निहित बातों और शर्तों के विपरीत है। याचिकाकर्ता ने धर्म निरपेक्षता पर तर्क देते हुए योजना को बंद करने के लिए राज्य शासन को आदेशित करने का हाईकोर्ट से आग्रह किया था।

सरकार ने कहा योजना धर्मनिरपेक्ष नहीं पूरे प्रदेश के लिए
याचिका दायर होने के बाद हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार ने जवाब मांगा था। सरकार की ओर से एडिशनल एजी यशवंत सिंह ठाकुर ने दलील पेश की। उन्होंने बताया कि रामलला दर्शन प्रदेश के सभी वर्गों के लिए है यह किसी एक धर्म को मानने वाले के लिए नहीं है। श्रीराम लला के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ का निवासी चाहे वह किसी भी धर्म का हो जा सकता है। हाईकोर्ट ने सरकार की ओर से पेश किए गए दलील को माना और लखन सुबोध की याचिका को खारिज कर दी।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 20/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article डॉक्टर का ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेना पड़ा भारी, खाते से कट गए एक लाख 70 हजार रुपए
Next Article महिला उद्यामिता प्रोत्साहन कार्यक्रम : 300 से ज्यादा महिलाओं ने की भागीदारी, उद्योगमंत्री लखनलाल भी पहुंचे

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?