NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

एसएलआरएम की बदहाल व्यवस्था देख भड़की आयुक्त मोनिका, ठेकेदार को नोटिस देने का निर्देश

By Newsnow CG 18/03/2024
Share

रिसाली। निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने आयुक्त मोनिका वर्मा ने सोमवार की सुबह वार्डो का भ्रमण किया। दूर से उठ रहे दुर्गन्ध की वजह से वे सीधे एसएलआरएम सेंटर पहुंची। नजारा देख नाराजगी व्यक्त की। बिना छटाई कचरा डंप देख उन्होंने ठेकेदार को तलब करते नोटिस जारी करने निर्देश दिए।

आयुक्त मोनिका वर्मा रूआबांधा क्षेत्र में नियमित चलने वाली सफाई व्यवस्था का जायजा ली। इस दौरान रूआबांधा तालाब के निकट बने एस.एल.आर.एम. सेंटर को देख नाराजगी व्यक्त की। यहां पर दो दिनों से कचरा पृथककरण कार्य बंद होना पाया गया। गीला-सूखा कचरा की सड़ांध से आस-पास का वातावरण दुषित हो रहा था। आयुक्त ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि सबसे पहले ठेकेदार को नोटिस जारी करे। वही कार्यालय समय पर अनुबंध फाईल को प्रस्तुत करे। माॅर्निंग विजिट में रूआबांधा क्षेत्र के प्रभारी उपअभियंता नितिश अमन साहू, जलकार्य प्रभारी गोपाल सिन्हा एवं जन स्वास्थ्य विभाग प्रभारी बृजेन्द्र परिहार शामिल थे।

शौचालय की व्यवस्था हो दुरूस्त
रूआबांधा वार्ड 2 के सार्वजनिक शौचालय का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान तालाब पारा स्थित शौचालय का केयर टेकर नदारद मिला। वही तालाब के नीचे स्थित शौचालय की व्यवस्था देख आयुक्त ने संतोष व्यक्त किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने तालाब पार में बिखरे कचरा को तत्काल उठाने निर्देश दिए। दरअसल उक्त कचरा नागरिकों द्वारा डंप किया जा रहा था।

आचार संहिता का हो पालन
आयुक्त मोनिका वर्मा साफ सफाई व्यवस्था को देखने के बाद संपत्ति विरूपण कार्यवाही का निरीक्षण की। इस दौरान कल्याणी मंदिर के निकट बने मंच और मरोदा चैपाटी के निकट लगे राजनेताओं व पार्षद के फोटो को ढकने कहा। आयुक्त ने निर्देश दिए कि संपत्ति विरूपण की कार्यवाही निरंतर चलाए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कही दीवार लेखन, फ्लैक्स  लगा तो नहीं है। होर्डिंग्स होने पर एजेंसी को तत्काल उसे हटाने के निर्देश दे।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 18/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article बोलेरो सवार ने ट्रक के हेल्पर पर चढ़ा दी गाड़ी, मौके पर मौत….. दो दिन पकड़ाए आरोपी
Next Article लोकसभा निर्वाचन-2024 : अधिकारी व कर्मचारियों के अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध, अवकाश के दिन में भी खुलेंगे कार्यालय

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?