NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता : कई बड़ी वारदातों में शामिल आठ लाख के इनामी नक्सली गिरफ्तार

By Newsnow CG 14/03/2024
Share

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में डीआरजी बीजापुर, कोबरा 210 एवं थाना बासागुड़ा का बल गुण्डम, पूवर्ती की ओर माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान गुण्डम-पूवर्ती के मध्य जंगल से आठ लाख का इनामी कुख्यात माओवादी डीवीसीएम सुधाकर ऊर्फ उण्डम को पकड़ा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया माओवादी वर्ष 1996 में माओवादी संगठन में शामिल हुआ था और वर्ष 1996 से 2000 तक पीएलजीए सदस्य के रूप में संगठन में कार्य किया। वर्ष 2001 से 2005 तक मद्देड़ दलम कमाण्डर के पद पर कार्यरत था। वर्ष 2006 से 2008 तक पश्चिम बस्तर डिवीजन में सप्लाई टीम का प्रमुख था।

सुधाकर वर्ष 1996 में थाना तारलागुड़ा में हुए माओवादी हमले में शामिल था। मद्देड़ एरिया कमेटी में दलम कमाण्डर के रूप में कार्य करते हुए हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, लूट, आगजनी, मारपीट, बलवा जैसे कई गंभीर अपराध में शामिल रहा है। बीजपुर में गिरफ्तार कुख्यात माओवादी के खिलाफ कुल 108 प्रकरणों में विभिन्न थानों में स्थाई वारंट लंबित हैं। थाना मद्देड़ – 38, थाना बासागुड़ा- 27, थाना बीजापुर -27, थाना उसूर -14, थाना ईलमिड़ी – 02 में स्थाई वारंट लंबित हैं। पकड़े गये माओवादी के खिलाफ थानों में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 14/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article रायपुर में पुलिसकर्मी की पत्नी के मर्डर का खुला राज, सोशल मीडिया पर बनाया बॉयफ्रेंड और वही निकला कातिल… जानिए क्या थी वजह
Next Article अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान, गृहमंत्री शर्मा बोले – अग्निवीर के प्रति समाज में होगा सम्मान

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?