NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

बीजापुर में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, क्रास फायरिंग में महिला को लगी गोली, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद

By Newsnow CG 14/03/2024
Share

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधावार को पुलिस व नक्सलियों की मुठभेड़ में गांव की एक महिला को गोली लग गई। गोली लगने से महिला घायल हो गई जिसे जवानों ने सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए डिमरापाल जगदलपुर ले जाया गया। पुलिस व नक्सलियों के बीच बोड़गा के जंगलों में मुठभेड़ हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बोड़गा के जंगल मे भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर मंगलवार को डीआरजी व एसटीएफ की संयुक्त पार्टी बोड़गा ताकीलोड़ व उसपरि की ओर निकली हुई थी। बुधवार की दोपहर तीन बजे के करीब बोड़गा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के क्रॉस फायरिंग की चपेट में आने से बोड़गा निवासी 44 वर्षीय महिला राजे ओयाम को गोली लगने से वह घायल हो गई।

पीड़ित महिला की मदद के लिये जवान पहुंचे और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ में प्राथमिक उपचार कराया। फिर यहां से बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जगदलपुर के लिये रेफर कर दिया गया हैं। पुलिस की ओर से बताया गया कि मुठभेड़ में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के कुछ नक्सलियों के घायल होने की खबर मिली है। घटना स्थल की सर्चिंग करने पर जवानों ने भारी मात्रा विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य व रोजमर्रा के सामान बरामद किये हैं। फिलहाल एरिया की सर्चिंग जारी है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 14/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुई अदा मिसेज़ इंडिया दीपा
Next Article Bhilai Breaking : बीएसपी के कोक ओवन में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?