NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

CG Crime : प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की अश्लील वीडियो कर दी वायरल, पकड़ने गई पुलिस को भी दिया चकमा

By Newsnow CG 12/03/2024
Share

जगदलपुर। शहर में रहने वाले एक शख्स ने राजधानी रायपुर की महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाया। चैटिंग व वीडियो कॉलिंग के बाद दोनों महिला युवक को पसंद करने लगी। इस बीच युवक ने महिला को वीडियो चैटिंग में न्यूड होने के लिए मना लिया और महिला तैयार भी हो गई। इसके बाद युवक ने अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया। जब महिला को इसकी जानकारी लगी तो वह पुलिस के पास पहुंची। शिकायत के बाद रायपुर पुलिस युवक को पकड़ने उसके घर पहुंची तो वह टॉयलेट जाने का झांसा देकर फरार हो गया। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

दरअसल यह पूरा मामला राजधानी रायपुर की एक महिला से जुड़ा है। जगदलपुर निवासी युवक की महिला से जानपहचान हुई। इसके बाद दोनों फोन पर बात व चैटिंग करने लगे। धीरे धीरे दोनों वीडियो कॉलिंग से बात करने लगे। ऐसा करते हुए महिला को युवक पर काफी भरोसा हो गया और वह उससे प्रेम करने लगी। युवक ने महिला के इसी प्रेम को हथियार बनाया और उससे अश्लील वीडियो मांग ली। महिला भी तैयार हो गई और वीडियो चैटिंग के जरिए अश्लील वीडियो युवक को दे दिया। इसके बाद युवक ने उस वीडियो को वायरल कर दिया।

इसी मामले में जब शिकायत मिली तो मंगलवार की सुबह आरोपी को पकड़ने रायपुर से एक टीम जगदलपुर पहुंची। सुबह 6 बजे शख्स घर से बाहर आया। पुलिस ने उसे महिला द्वारा की गई शिकायत के बारे में बताया और अपने साथ चलने कहा। पुलिस का इतना कहना था कि शख्स ने कहा कि अभी उठा हूं बाथरूम में फ्रेस होकर आता हूं उसके बाद ले चलना। पुलिस की टीम इसके लिए मान गई और बाहर इंतजार करने लगी।

जब काफी देर हो गई तो पुलिस की टीम घर के अंदर दाखिल हुई। घर वालो ने बताया कि वह पीछे के रास्ते से निकल गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी शख्स की तलाश कर रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर बात करने के साथ ही परिजनों से लगातार पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आरोपी अभी फरार है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 509ख आईपीसी, 67ए आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 12/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article राजधानी के होटल में मिली युवती की लाश, बिहार से आकर सहेली के साथ रुकी थी… जांच में जुटी पुलिस
Next Article हरियाणा को मिला नया मुख्यमंत्री, कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी बने सीएम, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?