NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Big News : न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के अध्यक्ष बने सूर्या राव, कोमल और मोहन को मिली उपाध्यक्ष की कमान

By Newsnow CG 09/03/2024
Share

भिलाई। न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के द्वीवार्षिक चुनाव शनिवार को प्रेस क्लब भवन सुपेला में संपन्न हुए। अध्यक्ष, महासचिव व उपाध्यक्ष सहित कुल 16 पदाधिकारियों को संवैधानिक पद्धति से चुना गया। वरिष्ठ पत्रकार टी सूर्याराव न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने सीधी टक्कर में निलेश त्रिपाठी को पराजित किया। इसी प्रकार खिलावन सिंह चौहान महासचिव निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर जेएम तांडी विजेता बने।

शनिवार को हुए चुनाव न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के कुल 99 सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष, महासचिव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष के अलावा कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव व 6 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन हुआ। द्वीवाषिक चुनाव कोषाध्यक्ष के पद पर संतोष मिश्रा विजयी हुए। उन्होंने नजदीकी मुकाबले में अनुभूति भाकरे को पराजित किया। चुनाव में उपाध्यक्ष के दो पदों पर कोमल धनेसर व मोहन राव विजयी घोषित किए गए। इसके अलावा सचिव पद पर डीके साहू व रत्नाकर अल्वा विजयी हुए। सहसचिव के एक पद पर संतोष मलिक को विजय श्री मिली।

न्यू प्रेस क्लब भिलाई नगर की नई कार्यकारिणी

इसके अलावा कार्यकारिणी के 6 पदों पर अजित सिंह भाटिया,अनिल पंडा, गौकरण निषाद(गणेश), रमजान, सुनील चौहान व जय प्रकाश आर्य विजयी हुए। न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव संचानल के लिए 9 सदस्यों की तदर्थ कमेटी का गठन किया गया। निर्वाचन कमेटी में वरिष्ठ पत्रकार अरविंद सिंह, राजेन्द्र सोनबोइर, उमेश निवल, बीडी निजामी, प्रवीण शर्मा, अभय जवादे, कमल शर्मा, रमेश गुप्ता व मिथलेश ठाकुर शामिल रहे। सभी वरिष्ठ पत्रकारों ने निष्पक्ष निर्वाचन कराया।

न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर की नई कार्यकारिणी

अध्यक्ष :  टी सूर्या राव
वरिष्ठ उपाध्यक्ष : जे.एम.ताडी
उपाध्यक्ष : कोमल धनेसर, मोहन राव
महासचिव : खिलावन सिंह चौहान
सचिव : डी के साहू और रत्नाकर अल्वा
सह सचिव : संतोष मलिक
कोषाध्यक्ष : संतोष मिश्रा
कार्यालय सचिव : रमेश भगत

कार्यकारिणी सदस्य

  • अजीत सिंह भाटिया
  • अनिल पंडा
  • गौकरण निषाद
  • रमजान खान
  • सुनील चौहान
  • जयप्रकाश आर्य

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 09/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ को एक और वंदे भारत की सौगात, 12 से शुरू होगी दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच नई ट्रेन
Next Article महतारी वंदन योजना : वित्त मंत्री चौधरी बोले- यह सतत चलने वाली योजना, चरण दर चरण भरे जाएंगे आवेदन

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?