NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

लोकसभा चुनाव 2024 : दुर्ग से राजेन्द्र साहू फायनल, 5 सीटों पर सीईसी में बनी सहमति, 6 पर माथापच्ची

By Newsnow CG 08/03/2024
Share

दिल्ली/रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चुनने कल देर रात तक चली कांग्रेस केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ से 5 उम्मीदवार तय कर लिए गए। बाकी बची 6 सीटों के लिए आज फिर माथापच्ची होगी। जिन सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार तय किए हैं, उनमें राजनांदगांव, दुर्ग, जांजगीर, सरगुजा और कोरबा की सीटें शामिल हैं। वहीं बाकी बची 6 सीटों पर हालांकि खुलकर चर्चा हुई है, लेकिन नामों को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। सीईसी की कल हुई बैठक में दक्षिण भारत के राज्यों के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सीटों के लिए चर्चा की। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, हमने केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, दिल्ली और लक्ष्यद्वीप क्षेत्रों में सीटें फायनल की है। उन्होंने कहा कि बाकी सीटों के लिए प्रक्रिया चल रही है। इसकी औपचारिक घोषणा जल्द की जाएगी।

कांग्रेस में कल देर रात जिन उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगी है, उनका ऐलान आज किए जाने की संभावना है। पिछले चुनाव में गांधी परिवार की परंपरागत अमेठी से चुनाव हारने वाले राहुल गांधी का नाम इसी सीट से फायनल होने की खबर है। यदि ऐसा होता है तो उनका लगातार तीसरी बार केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से सामना होगा। पिछली बार राहुल गांधी यहां से 55 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए थे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल का नाम अमेठी के साथ ही वायनाड से भी तय हुआ है। वर्तमान में राहुल वायनाड से ही सांसद हैं।

भूपेश को नांदगांव से टिकट
रायपुर में प्रदेश चुनाव समिति की हुई बैठक में जब प्रत्याशियों के नाम प्रारंभिक रूप से सामने आए तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी चुनाव लड़वाने की बात कही गई। हालांकि बघेल ने चुनाव लडऩे की बजाए घूम-घूमकर प्रचार करने की बात कही थी। बावजूद इसके उनके नाम की चर्चा लगातार होती रही। अब खबर यह है कि केन्द्रीय चुनाव समिति ने उनका नाम राजनांदगांव से तय कर दिया है। इस सीट से वर्तमान में भाजपा के संतोष पाण्डे सांसद हैं। पार्टी ने उन्हें दोबारा प्रत्याशी घोषित कर दिया है। ऐसे में राजनांदगांव में संतोष पाण्डे और भूपेश बघेल का आमना-सामना होना तय हो गया है। राजनांदगांव जिले की बात करें तो पिछले विधानसभा चुनाव में यहां से 6 में से 5 सीटों पर भाजपा को पराजय मिली थी। भाजपा सिर्फ राजनांदगांव सीट पर ही जीतने में कामयाब रही। इस सीट से डॉ. रमन सिंह लगातार विधायक रहे हैं। वर्तमान में वे लोकसभा के अध्यक्ष हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस के लिए राजनांदगांव लोकसभा की राह आसान नहीं रहने वाली।

विजय के सामने होंगे राजेन्द्र
भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग संसदीय सीट से वर्तमान सांसद विजय बघेल को रिपीट किया है। वहीं कांग्रेस ने इस सीट से युवा नेता राजेन्द्र का नाम फायनल कर दिया है। दुर्ग के जातीय समीकरणों को देखें तो यह इलाका साहू और कर्मी बाहुल्य है। विगत 2019 के चुनाव में भाजपा ने विजय बघेल तो कांग्रेस ने प्रतिमा चंद्राकर को टिकट दिया था। दोनों ही कुर्मी समाज से आते हैं। लेकिन इस बार दुर्ग के हालात कुछ अलग नजर आ सकते हैं। दरअसल, दुर्ग संसदीय क्षेत्र में कुर्मियों के मुकाबले साहू समाज की जनसंख्या ज्यादा है। 2014 के चुनाव में जब पूरे देश में मोदी लहर चल रही थी, तब कांग्रेस ने ताम्रध्वज साहू को मैदान में उतारा था। साहू ने भाजपा की कद्दावर नेत्री और सांसद सरोज पाण्डेय को हरा दिया था। ऐसा साहू समाज की लामबंदी के चलते हो पाया। राजेन्द्र साहू को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी माना जाता है। प्रदेश में सरकार बनने के बाद राजेन्द्र साहू को दुर्ग जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि वे ज्यादा समय तक इस पद पर नहीं रह पाए।

कोरबा में ज्योत्सना ही लीडर
कांग्रेस में आमतौर पर अपने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बदलने का रिवाज नहीं है। इसलिए कोरबा सीट से ज्योत्सना महंत की टिकट पहले से ही तय मानी जा रही थी। हालांकि पार्टी के भीतर उनसे ज्यादा अनुभवी चरणदास महंत के नाम की भी चर्चा रही। कांग्रेस में कई सारे बड़े नेताओं ने लोकसभा चुनाव लडऩे से इनकार किया था। उनमें चरणदास महंत भी शामिल हैं। शायद यही वजह है कि उनकी पत्नी ज्योत्सना महंत को पार्टी ने एक बार फिर रिपीट किया है। भाजपा ने इस सीट से पहले ही कद्दावर नेत्री सरोज पाण्डेय को प्रत्याशी बनाया है। सरोज दुर्ग जिले से हैं और वहां वे दो बार महापौर, 1 बार विधायक और 1-1 बार लोकसभा और राज्यसभा से सांसद रह चुकीं हैं। उनका भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में भी खासा दखल है। ऐसे में इस बार कोरबा क्षेत्र में दिलचस्प चुनावी नजारा देखने को मिल सकता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि सरोज पाण्डेय, कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के लिए खासी चुनौती पेश करेंगी। माना जा रहा है कि इस बार यहां नतीजे कुछ भी हो सकते हैं।

जांजगीर और सरगुजा भी तय
सीईसी की पहली ही बैठक में कांग्रेस ने जिन 5 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं, उनमें जांजगीर और सरगुजा भी शामिल है। जांजगीर सीट से पूर्व मंत्री शिव डहरिया का नाम तय हो गया है। डहरिया ने भी लोकसभा चुनाव लडऩे के प्रति अनिच्छा जाहिर की थी। लेकिन बड़े नेताओं को चुनाव लड़वाने की कांग्रेस की नई नीति के चलते उन्हें भी मैदान में उतार दिया गया। हालिया सम्पन्न विधानसभा चुनाव में शिव डहरिया को पराजय का मुंह देखना पड़ा था। कहा जा रहा है कि देशभर में मोदी लहर के चलते कांग्रेस के बड़े चेहरे चुनाव नहीं लडऩा चाह रहे हैं। उन्हें डर है कि पराजय की स्थिति में उनका राजनीतिक जीवन ही समाप्त हो सकता है। यही वजह है कि कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने खुलकर चुनाव नहीं लडऩे की बात कही थी। जिन 6 सीटों पर सीईसी ने प्रत्याशी तय नहीं किए हैं, उनके लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू समेत कई बड़े नेताओं के नाम हैं। ताम्रध्वज साहू का नाम महासमुंद सीट के लिए चलने की भी खबर है।

जिन्होंने मना किया, उन्हें ही उतार दिया
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा पीएम मोदी के चेहरे पर 400 सीट के लक्ष्य के साथ मैदान में उतर चुकी है। भाजपा का चेहरा पीएम मोदी है। 10 साल की मोदी सरकार में सांसदों का क्षेत्र में कोई प्रभाव नहीं रहा है। ऐसे में कांग्रेस अपने कद्दावर नेताओं को उतार कर चुनाव को दिलचस्प बनाना चाहती है। कांग्रेस के रणनीतिकारों का ये भी मानना है कि कांगेस के बड़े नेता चुनाव लड़ेंगे तो भाजपा को बहुमत के आंकड़े से नीचे में रखा जा सकता है। यही वजह है कि कांग्रेस आधे नए चेहरे तो आधे कद्दावर नेता को मैदान में उतारने जा रही है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। भाजपा ने इस बार सभी 11 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। छत्तीसगढ़ पृथक राज्य बनने के बाद से अब तक कांग्रेस यहां से 2 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाई है। पिछले चुनाव में भी प्रदेश में सत्ता रहने के बावजूद महज 2 ही सीटें मिली थी। इनमें एक सीट कोरबा और दूसरी बस्तर की थी। कांग्रेस अपने बड़े नेताओं को मैदान में उतारकर यह बताने की कोशिश में है कि भाजपा के लिए 11 सीटें जीतने का ख्वाब उतना आसान नहीं है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 08/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article महाशिवरात्रि : मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज, सुबह से लगी भक्तों की कतार
Next Article भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष वर्मा ने की कार्यकारिणी घोषित, प्रेमलाल साहू व बिजेन्द्र सिंह बनाए गए महामंत्री

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?