NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

महिलाओं को आर्थिक आजादी देगी महतारी वंदन योजना…

By Newsnow CG 06/03/2024
Share

छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ा कदम
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पहले महिलाओं के खाते में आएगी राशि

रायपुर। महिला सशक्तिकरण से महिलाओं में उस शक्ति का प्रवाह होता है, जिससे वो अपने को सकारात्मक भूमिका देने में अहम योगदान कर सकती है। जीवन से जुड़े हर फैसले स्वयं ले सकती हैं और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती हैं। समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना ही महिला सशक्तिकरण है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की वजह से आज भारत देश विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में है। विकसित भारत बनाने के साथ विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए यहां की माताओं और बहनों का बड़ा योगदान रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए राज्य में महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। छत्तीसगढ़ में तीज-त्यौहारों और खुशी में महिलाओं को तोहफे, पैसे और नेग देने का रिवाज है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से उसी परंपरा छत्तीसगढ़ शासन निभा रही है।

महतारी वंदन योजना के तहत राज्य में विवाहित महिलाओं को 1,000 रुपए प्रतिमाह (कुल 12,000 रुपए सालाना) वित्तीय सहायता दी जाएगी, जो प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य राज्य में महिलाओं के बीच लैंगिक भेदभाव, असमानता और जागरूकता के स्तर का बढ़ावा, महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करना है। इसका लाभ उन विवाहित महिलाओं को मिलेगा जो 1 जनवरी, 2024 तक 21 वर्ष या उससे अधिक आयु के साथ छत्तीसगढ़ की मूल निवासी हैं। विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाएं भी योजना के लिये पात्र हैं। महिलाएं खुश है कि वो महतारी वंदन योजना से मिली राशि से अपने बच्चों और परिवार की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी कर पाएगी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि 2024-25 बजट में उनकी सरकार का फोकस गरीब, युवा, अन्नदाता किसान और नारी सशक्तिकरण पर केन्द्रित है। बजट में सभी वर्गों की चिन्ता की गई है। यह बजट सरकार का विजन डॉक्यूमेंट भी है, जो छत्तीसगढ़ के चौमुखी विकास की परिकल्पना को दर्शाता है। उन्होंने कहा है कि उनका प्रयास आने वाले पांच वर्षों में राज्य की जीडीपी को दोगुना करने का होगा। इसी लिए राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 3,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन भरने के प्रथम चरण में लगभग 70 लाख महिला हितग्राहियों की अनंतिम सूची जारी की जा चुकी है एवं इनका प्रकाशन आंगनबाड़ी केंद्रों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा चुका है।
-डॉ. दानेश्वरी संभाकर, सहायक संचालक

You Might Also Like

सालेकसा में तीसरी रेलवे लाइन जोड़ने होगी इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग, चार दिन का ब्लॉक, 14 ट्रेनें रद्द

राजधानी रायपुर में बदमाश को छुड़ाने थाने पहुंची भीड़, पुलिस को दी देख लेने की धमकी, जमकर हुआ हंगामा

कल गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए खैरागढ़ तैयार, संतोष पांडेय के पक्ष में लेेंगे जनसभा

नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते रेलवे ने रद्द की इस रूट पर इतनी ट्रेनें, यात्रा से पहले देख लें पूरी सूची

दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज और बढ़ेगा तापमान, आज भी बारिश के आसार

Newsnow CG 06/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article लोकसभा चुनाव-2024: आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करने शासकीय अमला रहे तैयार-रीना बाबा साहेब कंगाले
Next Article 7 को नहीं आएगा महतारी वंदन का पैसा, जल्द तय होगी नई तारीख

You Might Also Like

Raipurफीचर्ड

सालेकसा में तीसरी रेलवे लाइन जोड़ने होगी इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग, चार दिन का ब्लॉक, 14 ट्रेनें रद्द

16/04/2024
Raipurफीचर्ड

राजधानी रायपुर में बदमाश को छुड़ाने थाने पहुंची भीड़, पुलिस को दी देख लेने की धमकी, जमकर हुआ हंगामा

13/04/2024
Raipurफीचर्ड

कल गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए खैरागढ़ तैयार, संतोष पांडेय के पक्ष में लेेंगे जनसभा

13/04/2024
Raipurफीचर्ड

नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते रेलवे ने रद्द की इस रूट पर इतनी ट्रेनें, यात्रा से पहले देख लें पूरी सूची

13/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?