NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

17 क्विंटल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ से ज्याद है कीमत, खाली कैरेट के नीचे रखकर ले जा रहे थे बदमाश

By Newsnow CG 03/03/2024
Share

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने एक ट्रक से 17 क्विंटल 25 किलो गांजा बरामद किया है। गांजे की कीमत डेढ़ करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। ओड़िशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे और छत्तीसगढ़ में प्रवेश के बाद महासमुंद पुलिस की पकड़ में आ गए। पुलिस ने गांजा जब्त कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मामला जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को ओडिशा से ट्रक के जरिए गांजा महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। रेहटीखोल अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर पुलिस ने ट्रक को रुकवाकर जांच की तो उसमें  कैरेट्स के नीचे पैकेट्स में गांजे की इतनी बड़ी खेप देखकर हैरान रह गई। पुलिस ने एक एक कर पैकेट्स को उतारा तो पूरा 17 क्विंटल निकला। गांजे की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ 70 लाख रुपए है। वहीं मार्केट में यह और भी ज्यादा रेट में बिकती है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
सिंघोड़ा थाना प्रभारी महेश साहू ने बताया कि, मुखबिर से सूचना पर ओडिशा की ओर से आने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान माजदा ट्रक क्रमांक MH 21-BH 5855 को रोका गया। ट्रक में अविनाश मस्के पिता ज्ञानेश्वर मस्के (27) और संतोष पवार पिता भीमराव पवार (32) निवासी महाराष्ट्र सवार थे। जब पुलिस ने ट्रक में लोड सामान के बारे में उनसे पूछा तो दोनों गुमराह करने के लिए घुमाकर जवाब देने लगे। इस पर पुलिस को शक गहरा गया। पुलिसकर्मियों ने ट्रक की तलाशी ली तो उनके होश उड़ गए। ट्रक में खाली कैरेट के नीचे रखी 50 प्लास्टिक की बोरियों में 862 पैकेट गांजा मिला। महासमुंद की सिंगोड़ा पुलिस ने इस मामले में नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्व कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांते के साथ पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

छत्तीसगढ के रास्ते होती है तस्करी
बता दें छत्तीसगढ़ ओड़िशा सीमा क्षेत्र पर अक्सर जांच के दौरान भारी मात्रा में गांजा तस्करी पकड़ में आती है। ओड़िशा से तस्कर गांजा लेकर देश के अन्य राज्यों में पहुंचाते हैं। ओड़िशा से उत्तर भारत के राज्यों में जाने के लिए छत्तीसगढ़ से होकर ही तस्करी की घटना को अंजाम दिया जाता है। महासमुंद, बस्तर के सीमावर्ती क्षेत्रों से अक्सर गांजे की खेप पुलिस की पकड़ में आती रही है। तस्कर नए नए तरीकों से गांजा तस्करी का प्रयास करते हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस की सजगता से ऐसे मामलों में सफलता मिलती है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 03/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article लोकसभा चुनाव में भी चलेगी पीएम मोदी की गारंटी, भाजपा ने खेला नए चेहरों पर दांव
Next Article अवैध गुटखा फैक्ट्री में जीएसटी विभाग की दबिश, भारी मात्रा में गुटखा बनाने का कच्चा सामान और मिक्सर मशीन बरामद

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?