NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

शादी के पांच साल बाद भी नहीं हुई संतान तो अपने ही साथी के बच्चे को ले भागा, कवर्धा से पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Newsnow CG 21/02/2024
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक युवक ने अपने ही साथी कर्मचारी के बच्चे का अपहरण कर लिया। वह बच्चे को लेकर मध्यप्रदेश अपने गृहग्राम जा रहा था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे कवर्धा से गिरफ्तार कर लिया। युवक बच्चे को चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया था। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार भनपुरी के गीता नगर निवासी रवि सिंह राजपूत जिस फैक्ट्री में काम करता है वहां मध्यप्रदेश के डिंडौरी निवासी आनंद कुमार भी काम करता है। रवि राजपूत ने फैक्ट्री में रहने वाले दो कर्मचारियों को अपने घर पर कमरा किराए पर दिया है। मंगलवार को आनंद कुमार अपने साथी कर्मचारियों से मिलने रवि राजपूत के घर पहुंचा। इस दौरान रवि का छोटा बेटा शिवा (3) खेलते हुए आनंद के पास पहुंचा और उसके मोबाइल पर वीडियो देखने लगा।

इस बीच आनंद ने चॉकलेट दिलाने का झांसा दिया और शिवा को अपने साथ ले गया। इस दौरान रवि राजपूत की पत्नी रेखा ने देखा था और कहा था कि शिवा को घर छोड़ दे। लगभग एक घंटे बाद रेखा ने अपने बड़े बेटे से शिवा के बारे में पूछा तो बताया वह नहीं लौटा है। इसके बाद रेखा ने अपने पति रवि को सारी बात बताई। रवि ने आनंद को कॉल किया तो मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद रवि थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

कवर्धा से पकड़ाया आरोपी
बच्चे के अपहरण की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया। इसके बाद आसपास सीसी टीवी फुटेज जांचे। फुटेज के आधार पर पुलिस को पता चला कि आनंद कवर्धा की ओर गया है। रायपुर पुलिस ने कवर्धा पुलिस से संपर्क किया और कुछ ही घंटों में आनंद को कवर्धा के बोड़ला में घेराबंदी कर पकड़ लिया। वह बस से अपने गृहग्राम भाग रहा था। पुलिस पूछताछ में आनंद ने बताया कि उसकी शादी के 5 साल हो गए हैं, लेकिन उसे कोई संतान नहीं है। पत्नी के बांझपन के कलंक को मिटाने के लिए उसने रवि सिंह के बेटे को अगवा किया।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 21/02/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article जन्मदिन पर गृह नगर पहुंचे मुख्यमंत्री साय : बच्चों को दिया न्योता भोज, बालक आश्रम शाला में बच्चों के साथ काटा केक
Next Article Big news : सिलतरा के फार्च्यून मैटेलिक फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक कर्मचारी की मौत

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?