NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Rajya Sabha Election: बीजेपी से राज्यसभा उम्मीदवार देवेन्द्र प्रताप सिंह ने दाखिल किया नामांकन, कहा-छोटे से कार्यकर्ता को कहां से कहां पहुंचा दिया

By Newsnow CG 15/02/2024
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी से राज्यसभा उम्मीदवार राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने विधानसभा में राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान देवेंद्र प्रताप सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि मुझे जैसे ही छोटे से कार्यकर्ता को बीजेपी इतना आगे पहुंचा देगी। मुझे इस बात की जानकारी लगभग आधे घंटे बाद हुई, जब मैंने प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल से बात किया। उन्होंने कहा कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए की। उसके पहले मैं रेलवे विभाग में सरकारी नौकरी में था। नौकरी से इस्तीफा देकर मैंने 2003 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। तब से लगातार भारतीय जनता पार्टी एवं संघ से जुड़ा हुआ हूं।

उन्होंने राज्यसभा सदस्य के लिए प्रत्याशी बनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, ओपी चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक धरमलाल कौशिक, सरोज पाण्डेय सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

राजनीतिक सफ़र पर एक नज़र
राजा देवेंद्र प्रताप सिंह रायगढ़ जिला पंचायत सदस्य, रायगढ़ स्थित जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी, चक्रधर समारोह महोत्सव आयोजन समिति रायगढ़ के सदस्य और रेल मंत्रालय में रेलवे हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य भी है। साथ ही बिलासपुर संभाग में जनजाति गौरव समाज के अध्यक्ष, जनजाति सुरक्षा मंच जिला रायगढ़ के संयोजक और जिला गोंड़ समाज रायगढ़ के संरक्षक भी हैं। देवेंद्र प्रताप सिंह वर्ष 2005-06 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री, 2008 में प्रदेश भाजपा कार्यकारणी सदस्य उसके बाद साल 2011-12 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के रायगढ़ जिलाध्यक्ष और साल 2011 में ही अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं।

You Might Also Like

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

Newsnow CG 15/02/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की नई वेबसाइट तैयार, पुरानी वेबसाइट भी चलेगी
Next Article लाखों श्रद्धालु बनेंगे बाबा की बारात के साक्षी, दया सिंह बोले- भव्य होगा आयोजन, बांटे जाएंगे 31 हजार आमंत्रण पत्र

You Might Also Like

राजनीति

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

02/06/2024
फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?