NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

कवर्धा का साधराम यादव हत्याकांड, परिजनों ने 5 लाख का चेक लौटाया, कहा गर्दन के बदले चाहिए गर्दन

By Newsnow CG 13/02/2024
Share

कवर्धा। जिले के लालपुर में साधराम की हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कवर्धा में साधराम यादव की पत्नी और बेटे ने मोर्चा खोल दिया है। दोनों ही प्रशासन के पास पहुंचे और पांच लाख की सहायता राशि का चेक वापस करते हुए गर्दन के बदले गर्दन से न्याय की गुहार लगा दी है।

साधराम यादव की हत्या के बाद प्रशासन की तरफ  उसके परिवार को आर्थिक सहायता देते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पांच लाख रुपए का चेक दिया था। जिसके बाद सोमवार को साधराम का बेटा, मां के साथ चेक वापस करने पहुचा। जहां उसने मीडिया से चर्चा में कहा कि हम सरकार को पैसा वापस करते हैं क्योकि हमें भीख नहीं चाहिए। इस मामले में कड़ी से कड़ी सजा आरोपियों को मिलना चाहिए।

साधराम के बेटे ने कहा कि हमको गर्दन के बदले गर्दन चाहिए। अब तक हुई कार्रवाई और बुलडोजर चलने की बात को लेकर उसने कहा कि बुलडोजर उसके अवैध ठिकानों पर चला है। अगर बुलडोजर चला तो सिर्फ एक के घर क्यों बाकी सभी छह लोगों के घर क्यों नहीं चला। हम इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। आज 20 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है इसमें अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। हमें इस मामले में हुई कार्रवाई को लेकर शासन और प्रशासन क्यों नहीं बता रहा है कि इसमें क्या-क्या ठोस कदम उठाया गया है।

5 लाख में पति नहीं लौटेंगे, न्याय चाहिए
मृतक गोसेवक की पत्नी प्रमिला यादव ने कहा कि उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला है। आरोपियों ने उनके पति साधराम यादव की गला रेतकर हत्या की थी। इसी तरह दोषियों को भी दंड मिलना चाहिए। पांच लाख रुपये की राशि से उनके पति कभी वापस नहीं आ सकते। ऐसे रुपये का कोई मतलब नहीं है, जब तक आरोपी जिंदा हैं।

20 जनवरी को हुई थी हत्या
गौरतलब है कि साधराम यादव (50 साल) की 20 जनवरी की रात लालपुर में गला रेतकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच करने के बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों में सुफियान, ईदरिस, अयाज व महताब खान सहित एक नाबालिग शामिल थे। सभी आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं। घटना के बाद प्रशासन ने एक आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की थी। वहीं मृतक के परिजन को आर्थिक मदद दी गई थी। जिसे परिजनों ने प्रशासन को वापस कर दिया है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 13/02/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article ट्रैक्टर का डिस्क बदल रहा था युवक, अचानक हो गया ब्लास्ट… मौके पर युवक की मौत
Next Article जेईई मेन्स का रिजल्ट बिगड़ा, कोटा में पढ़ रहे छत्तीसगढ़ के छात्र ने की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?