NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

अंडर-19 विश्व कप: पाकिस्तान को हराकर छह साल बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया, 11 को भारत से खिताबी मुकाबला

By Newsnow CG 09/02/2024
Share

बेनोनी/दक्षिण अफ्रीका (एजेंंसी)। अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मुकाबला रविवार (11 फरवरी) को खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है। बेनोनी में उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया। वह कुल छठी बार खिताबी मुकाबले में पहुंचा है। अब तक ऑस्ट्रेलिया को तीन बार खिताब जीतने में सफलता हासिल हुई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरी बार फाइनल मैच होगा। इससे पहले 2012 और 2018 में भारत उसे हरा चुका है। भारत के खाते में कुल पांच खिताब हैं।

इससे पहले मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उसने पाकिस्तान को 48.5 ओवर में 179 रन पर समेट दिया। पाकिस्तान के लिए अजान आवेश और आराफात मिन्हास ने 52-52 रन बनाए। इन दोनों के अलावा सिर्फ ओपनर शाम्याल हुसैन ही दहाई का आंकड़ा छू सके। वह 17 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉम स्टार्कर ने छह विकेट लिए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 49.1 ओवर में नौ विकेट पर 181 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

The best figures in a #U19WorldCup semi-final or final 👊

Take a bow, Tom Straker 🙌#AUSvPAK pic.twitter.com/J9a0cQIP6Y

— ICC (@ICC) February 8, 2024

पाकिस्तान के काम नहीं आई अली रजा की गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उसके लिए ओपनर हैरी डिक्सॉन ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। ओलिवर पीके दुर्भाग्यशाली रहे। वह अर्धशतक नहीं लगा पाए। ओलिवर 49 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के अलावा टॉम कैम्पबेल ने 25 रन बनाए। अली राजा ने 10 ओवर में 34 रन देकर सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। अराफात मिन्हास को दो सफलता मिली। नवीद अहमद खान और उबैद शाह ने भी एक-एक विकेट लिया।

Stage set for a cracking Sunday Final in the #U19WorldCup! 🏟️

India 🆚 Australia

Follow the match on https://t.co/Z3MPyeL1t7 and the official BCCI App 📱#BoysInBlue | #TeamIndia | #INDvAUS pic.twitter.com/lwJ4ag4wOc

— BCCI (@BCCI) February 8, 2024

आखिरी ओवर में मिली जीत
ऑस्ट्रेलिया के सात विकेट एक समय 155 रन पर गिर गए थे। ओलिवर पीके के आउट होने के बाद ऐसा लगा कि कंगारू टीम मैच हार जाएगी। यहां से निचले क्रम के बल्लेबाजों ने दिलेरी दिखाई। उन्होंने पाकिस्तान की गेंदबाजी का मजबूती से सामना किया। टॉम स्टार्कर ने रैफ मैकमिलन के साथ स्कोर को 164 रन तक पहुंचाया। स्टार्कर तीन रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अली रजा ने विकेटकीपर साद बेग के हाथों कैच कराया। अली रजा ने 46वें ओवर में ही माहिल बीयर्डमैन को शून्य पर बोल्ड कर दिया। मैकमिलन और कैलम विडलर ने 17 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। मैकमिलन 29 गेंद पर 19 और विडलर नौ गेंद पर दो रन बनाकर नाबाद रहे।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 09/02/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article पुरानी पेंशन बहाली: सरकार के इंकार से नाराज कर्मचारी 16 को करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल
Next Article Chhattishgarh : विजन के साथ विकास को नए पंख लगाने वाला बजट

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?