NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

हत्या या आत्महत्या: फंदे से लटके मिले प्रेमी जोड़े का शव, तीन दिन से गायब थे दोनों

By Newsnow CG 04/02/2024
Share

अमरोहा (एजेंसी)। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सैदरा मिलक निवासी 20 वर्षीय युवक और 16 वर्षीय किशोरी के शव गांव के पास आम के पेड़ पर अलग-अलग फंदे से लटके मिले हैं। दोनों तीन दिन से लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। मौके पर पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है। दोनों करीब दो वर्ष से प्रेम प्रसंग में थे और शादी करना चाहते थे।

किशोरी के परिजन इसके खिलाफ थे। ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि युवक का गांव के 16 वर्षीय किशोरी से पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं। किशोरी कक्षा नौ की छात्रा थी। वह एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी।

पिछले तीन दिन से किशोरी घर से लापता हो गई थी और युवक भी घर से गायब था। परिजन दोनों की तलाश रहे थे। बेटी के गायब होने की सूचना देने के लिए परिजन शनिवार रात थाने में भी गए थे। युवक और उसके परिजनों के खिलाफ बेटी को गायब करने का आरोप लगाया था। पुलिस भी दोनों की तलाश कर रही थी।

रविवार सुबह करीब नौ बजे किशोरी और युवक के शव गांव से लगभग 300 मीटर की दूरी पर एक आम के बाग में फंदे से लटके मिले। सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। युवक के परिजनों ने किशोरी के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पेड़ पर लटके दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि किशोरी और युवक का शव फंदे से लटका मिला है। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 04/02/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Bhilai : सूर्या मॉल के पास पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ गया भारी, पुलिस ने लगाई रइसजादों की क्लास
Next Article CG Breaking : बैंक लोन दिलाने के नाम किसान से ठगी, बदमाशों ने खाते से पार किए रुपए, तीन आरोपी गिरफ्तार

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?