NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Breaking News : सौतेले पिता व मां ने पीट-पीटकर ले ली मासूम की जान, अक्सर करते थे बच्चे से मारपीट… आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

By Newsnow CG 03/02/2024
Share

भिलाई। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाने में 4 साल के मासूम की हत्या का मामला सामने आया है। मासूम की हत्या का कारण मां व सौतेले पिता द्वारा की गई मारपीट है। दरअसल सोतेला पिता मासूम को बीते दो तीन माह से पिटाई कर रहा था। बात बात पर मासूम की पिटाई करना आम बात हो गई थी। 31 जनवरी को भी उसके सौतेले पिता ने उसकी पिटाई की और इसमें मासूम की मां भी साथ थी। 1 फरवरी को बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में मोहल्ले के निवासी हरिनाथ यादव की शिकायत पर कुम्हारी पुलिस ने मासूम के सौतेले पिता मनप्रीत सिंह व उसकी मां गायत्री साहू खिलाफ धारा 201, 302 व 34 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में शिकायत कर्ता ने बताया कि उनके मोहल्ले में मनप्रीत सिंह नाम का युवक गायत्री साहू को अपनी पत्नि बनाकर लाया था और यहां स्टेशन चौक पर सन्नी सरदार के मकान में किराए से रहता था। गायत्री साहू की यह दूसरी शादी थी और पहले पति से उसके दो बच्चे जगदीप सिंह (4) व अर्पिता कौर (8) हैं। मनप्रीत सिंह और उसकी पत्नि गायत्री साहू के बीच अक्सर विवाद होता था और बाद में मिल जाते थे। यही नहीं मनप्रीत अपने सौतेले बेटे जगदीप से अक्सर मारपीट करता रहता था।

मोहल्ले वालों ने बचाई थी जान
शिकायत कर्ता ने बताया कि एक बार मनप्रीत ने जगदीप के गले में रस्सी बांधकर हव में लटका दिया था। मोहल्ले वालों ने देखा तो छोड़कर भाग गया। इसके बाद बच्चे के गले से रस्सी को निकाल कर उसे अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के कुछ दिन पर मनप्रीत ने बच्चे की बेदम पिटाई की थी जिससे उसका ओंट फट गया था। लगातार इनकी हरकतों को लेकर शिकायत करने पर सन्नी सरदार ने इनसे मकान खाली करवा लिया।

दो दिन पहले फिर से की थी पिटाई
इसके बाद दोनों अपने बच्चों के साथ शंकर नगर में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। शिकायत कर्ता ने बताया कि 31 जनवरी की शाम करीबन 6  बजे वह अजय मोंगराज के साथ शंकर नगर निजी काम से गया था। तब उसने देखा कि मनप्रीत सिंह और उसकी पत्नि गायत्री साहू अपने बच्चे जगदीप सिंह को बुरी तरह से मार रहे थे। मनप्रीत सिंह हाथ व लात से बच्चे को मार रहा था। तब बीच बचाव किए और समझाइश देकर चले गए। इसके बाद दूसरे दिन 1 फरवरी की रात को पता चला कि 4 साल के बच्चे जगदीप की मौत हो गई।

दोनों आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
कुम्हारी थाना प्रभारी ने बताया कि सौतेले पिता व सगी मां बच्चे से मारपीट करते थे। 1 फरवरी को भी दोनों ने बच्चे के साथ मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने मामला छिपाने का प्रयास किया। शिकायत मिलने पर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। शनिवार को आरोपी मनप्रीत सिंह व उसकी पत्नी गायत्री साहू को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 03/02/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Breaking News : लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी
Next Article पीएम मोदी ने की बड़ी घोषणा: ड्राईवरों के लिए हाईवे किनारे बनाएंगे 1000 आधुनिक विश्राम गृह, योजना पर काम शुरू

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?