NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

छत्तीसगढ़ में गोवा जैसा हत्याकांड : मां ने कर दी अपने बच्चे की हत्या, फिर की आत्महत्या… पति से थी परेशान

By Newsnow CG 02/02/2024
Share

सरगुजा। अभी हाल ही में गोवा में सीईओ महिला द्वारा अपने 4 साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया था। पति की बेवफाई से तंग महिला ने अपने बच्चे की जान ले ली। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ में भी सामने आया है। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय महिला ने अपने 8 माह के बच्चे की हत्या कर दी। बच्चे की हत्या के बाद वह फरार हो गई और पांच दिन बाद उसकी लाश गांव के तालाब में मिली। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की हत्या के बाद महिला ने तालाब में कूदकर अपनी जान दे दी। यह भी बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से परेशान थी।  

मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के कुन्नी चौकी अंतर्गत ग्राम सकरिया निवासी पवन चौहान का पत्नी फुलकुमारी चौहान (22) से शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था। 25 जनवरी को पवन अधिक मात्रा में शराब पीकर घर पहुंचा, तो शाम को दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हुआ। जिसे परेशान होकर महिला ने कहा था कि वह बेटे की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर लेगी। विवाद के बाद रात को सभी सो गए थे। इसी बीच रात में फुलकुमारी ने चाकू से अपने आठ माह के पुत्र हितेश की चाकू से मारकर हत्या कर दी। महिला ने अपने बच्चे के गले व पेट में 2 बार वार किया जिससे उसकी मौत हो गई।

कुन्नी चौकी पुलिस ने बताया कि रात में विवाद होने के बाद पति-पत्नी बच्चे के साथ सो गए थे। सुबह होने पर पवन ने अपनी पत्नी फुलकुमारी से गुडाखू मांगा।  इसके बाद वह गुड़ाखू लाने के नाम पर घर से निकली और फिर नहीं लौटी थी। इसी बीच जब पवन ने बेड पर आकर देखा तो बेटे का खून से लथपथ शव मिला था। इसके बाद से परिजनों के साथ पुलिस ने भी फुलकुमारी की तलाश की थी लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। घटना के बाद काफी खोजबीन करने पर भी महिला का कोई सुराग नही लग रहा था। जिससे हर कोई यही अंदाजा लगा रहा था कि महिला ने कहीं आत्महत्या तो नहीं कर ली है।

पांच दिन बाद तालाब में मिली लाश
इधर घटना के 5 दिन बाद 31 जनवरी की शाम ग्राम कुन्नी के ही बडक़ा मुड़ा तालाब में एक महिला का शव ऊपर में उफनता हुआ दिखा। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद जांच कराई गई तो उसकी पहचान फुलकुमारी के रूप में हुई। पुलिस ने आशंका जताई है कि बेटे की हत्या करने के बाद 26 जनवरी के दिन ही गुडाखू लेने निकली फूलकुमारी ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस महिला के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 02/02/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Big News : छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में प्रभारी सचिव नियुक्त, योजनाओं और विकास कार्यों की करेंगे मॉनिटरिंग
Next Article Narayanpur : पुल निर्माण में लगे टैंकर, मशीन व ट्रैक्टर को फूंका, बड़ी संख्या में पहुंचे थे नक्सली

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?