NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Breaking News : बीजापुर-सुकमा सीमा पर नक्सली गोलीबारी में तीन जवान शहीद, सीएम साय सहित मंत्री विधायकों ने दी श्रद्धाजंलि

By Newsnow CG 31/01/2024
Share

बीजापुर। बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास मंगलवार को नक्सलियों के साथ गोलीबारी में तीन जवान शहीद हो गए और 15 जवान घायल हैं। घायल जवानों को इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद बुधवार सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर जिले के करनपुर स्थित 201 कोबरा सीआरपीएफ कैंप पहुंचे और यहां शहीद जवानों पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, डीजीपी अशोक जुनेजा,  एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुन्दरराज पी. आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

बता दें नक्सलियों ने टेकुलगुडम कैंप पर मंगलवार सुबह अचानक हमला कर दिया। इस घटना में कुल 18 जवान घायल हुए जिसमें से तीन जवान शहीद हो गए। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर की मदद से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। चार जवानों की हालत गंभीर है, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि सुकमा पुलिस ने टेकुलगुडम में सुरक्षाबल के जवानों मंगलवार को ही नया कैंप खोला। कैंप के पास जोनागुडा-अलीगुडा की ओर एसटीएफ और डीआरजी के जवान गस्त सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान माओवादी ने फायरिंग कर दी। जवानों ने भी माओवादी फायरिंग का मूंहतोड़ जवाब देते हुये जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षा बल के बढ़ते दबाव को देखकर माओवादी जंगल की आड़ लेकर भाग गये।

इस मुठभेड़ में आरक्षक देवन सी,  201 कोबरा, आरक्षक पवन कुमार, 201 कोबरा व आरक्षक लाम्बधर सिन्हा, 150 सीआरपीएफ शहीद हो गए हैं। वहीं लखवीर, डिप्टी कमांडेंट 201 कोबरा, राजेश पंचाल, असिस्टेंट कमांडेंट 201 कोबरा, खेडकर रामदास, प्रधान आरक्षक 201 कोबरा, अखिलेश यादव, प्रधान आरक्षक 201 कोबरा, हरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक 201 कोबरा, मोहम्मद ईरफान, प्रधान आरक्षक, 201 कोबरा, गोपीनाथ बासुमताढी, आरक्षक  201 कोबरा, मनोज नाथ, आरक्षक 201 कोबरा, विकास कुमार, आरक्षक 201 कोबरा, बेनूधर साहू, आरक्षक 201 कोबरा, टी. मधुकुमार, आरक्षक 201 कोबरा, मलकित सिंह, आरक्षक 201 कोबरा, ई. वेंकटेश, आरक्षक 201 कोबरा, अविनाश शर्मा, आरक्षक 201 कोबरा तथा राउत ओमप्रकाश, आरक्षक 201 कोबरा घायल हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 31/01/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Big News : लोकसभा चुनाव से पहले दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सेक्टर-1 में कार की डिक्की से भारी मात्रा में नगदी बरामद
Next Article बजट से पहले सरकार का बड़ा तोहफा, सस्ते होंगे सभी तरह के स्मार्टफोन…. पार्ट्स पर घटा आयात शुल्क

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?