NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

पढ़ाई को लेकर पिता ने डांटा तो घर छोड़ दिया, 6 साल बाद इस हाल में मिला… देखकर पुलिस भी हैरान

By Newsnow CG 27/01/2024
Share

ग्वालियर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने एक ऐसे युवक को खोज निकाला जो 6 साल पहले घर छोड़कर जा चुका था। पढऩे में उसकी दिलचस्पी नहीं थी और तरह-तरह के बहाने बनाने लगता था। इसके कारण पिता अक्सर पिटाई कर दिया करते थे।  नाराज होकर 10वीं क्लास का वह छात्र अपना घर छोड़कर चला गया। 6 साल बाद जब पुलिस ने उस नाबालिग को ढूंढा तो वह मुंबई में बड़ा आदमी बन चुका था।

यह कहानी ग्वालियर के हजीरा इलाके में रहने वाले आशु राजपूत की है, जो 6 साल पहले अपना घर छोड़कर भाग गया था। साल 2018 में हुई, जब आशु राजपूत 10वीं क्लास का छात्र हुआ करता था। आशु का मन पढ़ाई में नहीं लगता था और इस वजह से घर में उसे डांट के साथ पिटाई भी पड़ती थी। माता-पिता उसे ट्यूशन जाने के लिए कहते तो वह पढ़ाई से बचने के तरीके ढूंढता था। इसी बात से आशु के पिता महेंद्र हमेशा उससे नाराज रहते थे और अक्सर आशु की पिटाई कर देते थे। अपने पिता के हाथों बार-बार पीटे जाने से आशु इतना नाराज हो गया कि सितंबर 2018 में वह घर छोड़कर चला गया। मां-बाप ने लापता बेटे को तलाशा, जब कहीं सुराग नहीं मिला तो ग्वालियर के हजीरा थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। पुलिस ने भी अपने स्तर पर आशु की खोज शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जिसके बाद लापता की सूचना देने वाले को 10000 देने की इनाम की घोषणा भी कर दी गई, लेकिन इसका भी कोई असर नहीं हुआ।

ऑपरेशन मुस्कान में खुली आशु की फाइल
इस बीच ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने आशु की फाइल को एक बार फिर से खोला और आशु की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने जब आशु के आधार कार्ड पर किसी मोबाइल सिम के एक्टिव होने की जानकारी ली, तो पुलिस को मालूम चल गया कि आशु के आधार कार्ड पर एक सिम संचालित है। इसी सिम को ट्रेस करते हुए पुलिस मुंबई पहुंची। यहां उसने आशु को जिस हाल देखा तो हैरान रह गई। क्योंकि पुलिस को यहां आशु लखपति के रूप में मिला। मुंबई में वह लाखों रुपए कमा रहा था।

आशु ने बताया कैसे पहुंचा मुंबई
पुलिस ने जब आशु से उसके 6 साल के सफर के बारे में पूछा तो आशु ने बताया कि घर से भगाने के बाद वह सीधा कानपुर पहुंचा था। यहां तकरीबन 7 महीने तक उसने एक होटल में काम करके अपना गुजारा किया। इसके बाद कानपुर से वह नोएडा पहुंचा। यहां भी 4 महीने गुजारे और फिर मुंबई के लिए निकल गया। मुंबई में उसने अपने कुछ दोस्त बनाए और इन दोस्तों ने आशु की मदद की।  आशु ने यहां भी होटल और कॉल सेंटर में काम किया। काम से जो कमाई हुई, उस कमाई से उसने अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। ग्रेजुएट हो जाने के बाद आशु ने यहां रियल एस्टेट की एक कंपनी जॉइन कर ली और अब आशु इसी रियल स्टेट की कंपनी में काम करके हर महीने 2-3 लाख रुपए कमा रहा है।

बदल चुकी थी आशु लाइफ़स्टाइल
मुंबई के अंधेरी इलाके में रह रहे आशु की लाइफ़स्टाइल बदल चुकी है और वह एक बड़ा आदमी बन चुका है। पुलिस आशु को लेकर ग्वालियर पहुंची और इसके बाद आशु को उसके परिजनों से मिलवाया। 6 साल बाद बेटे को देख परिजन खुशी के मारे रोने लगे। मां ने आशु को गले से लगाया और खुशी के उनके आंसू छलक उठे। अपनी मां को रोते हुए देख आशु भी अपने आंसू नहीं रोक पाया। जो आशु घर से भागते वक्त नाबालिग था, आज वह बालिग होने के साथ ही बड़ा आदमी भी बन गया।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 27/01/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article सीमा सुरक्षा बल ने हर्षोल्लास से मनाया 75 वां गणतंत्र दिवस, महानिरीक्षक आनंद प्रताप सिंह ने किया ध्वजारोहण
Next Article बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लेने पहुंचे उप मुख्यमंत्री शर्मा व अरुण साव

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?