NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

पीएम मोदी देश के 5000 स्थानों से वर्चुअली छात्रों को किया संबोधित, 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य

By Newsnow CG 25/01/2024
Share

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर के 5000 स्थानों में वर्चुअल माध्यम से नवमतदाता युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज जब देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है तो युवा मतदाताओं का वोट तय करेगा कि भारत की दिशा क्या होगी। प्रदेश भाजयुमो के कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय भी रायपुर डिग्री गर्ल्स कालेज में आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश के केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं रायपुर सांसद सुनील सोनी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मनीष पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश भाजयुमो के आह्वान पर आयोजित ‘नमो नवमतदाता सम्मेलनको संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जिस तरह 1947 से 25 साल पहले भारत के नौजवानों पर देश को स्वतंत्र कराने का दारोमदार था, उसी तरह 2047 तक यानी आने वाले करीब 25 सालों में युवाओं पर विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि 18 से 25 वर्ष की आयु ऐसी होती है जब किसी का भी जीवन बहुत से बदलावों का साक्षी बनता है और इन्हीं बदलावों के बीच नवमतदाता वर्ग को एक और जिम्मेदारी साथ-साथ निभानी है। मोदी ने कहा कि यह जिम्मेदारी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी की है।  उन्होंने कहा, ‘‘अगले 25 साल का कालखंड दो वजहों से बहुत अहम है। पहला, आप सभी ऐसे समय में मतदाता बने हैं, जब भारत का अमृतकाल शुरू हुआ है। दूसरा, कल 26 जनवरी को देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। अगले 25 साल आपके लिए भी और भारत के लिए भी दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री ने युवाओं से कहा कि अगले 25 साल में उन्हें अपना और भारत दोनों का भविष्य तय करना है।

युवाओं के लिए जरूरी है वोट देना – पाण्डेय
श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन को पूरा करने के लिए देश के युवाओं को वोट देना जरूरी है। युवा साथियों का एक वोट और देश के विकास की दिशा, दोनों आपस में जुड़े हुए हैं। एक वोट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा, भारत में एक स्थिर और बड़े बहुमत वाली सरकार लाएगा, भारत में तेज सुधारों की गति को और तेज गति देगा तथा भारत में डिजिटल क्रांति को और ऊर्जा देगा।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 25/01/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article नवमतदाता सम्मेलन में पीएम मोदी को सुनने पहुंचे सैकड़ों विद्यार्थी, खुर्सीपार मंडल भाजपा ने बिग स्क्रीन के जरिए दिखाया लाइव
Next Article राज्य वीरता पुरस्कार: राज्यपाल ने चार बच्चों को किया सम्मानित, 25 हजार रुपए और प्रशस्ति पत्र किया भेंट

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?