NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

नमो नवमतदाता सम्मेलन : संजय रुंगटा कॉलेज के ऑडिटोरियम में स्टूडेंट्स ने सुनी पीएम मोदी बातें, विधायक रिकेश भी रहे मौजूद

By Newsnow CG 25/01/2024
Share

भिलाई। आने वाले लोकतंत्र के महाउत्सव यानी आम चुनाव में पहली बार मतदान करने जा रहे युवा व नव मतदाताओं से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संवाद किया। पीएम मोदी ने नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए उन्हें बधाई दी। देशभर में नमो नव मतदाता सम्मेलन देखा गया और पीएम मोदी को सुना गया। इसी कड़ी में भिलाई के संजय रुंगटा कॉलेज के ऑडिटोरियम में स्टूडेंट्स के लिए नव मतदाता सम्मेलन का लाइव प्रसारण रखा गया। कार्यक्रम में वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों कॉलेज के छात्र-छात्रओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बातों को ध्यान से सुना।

संजय रुंगटा कॉलेज के ऑडिटोरियम में भारतीय जनता युवा मोर्चा वैशालीनगर मंडल के द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही नव मतदाता सम्मेलन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भी सम्बोधित किया गया। नमो नवमतदाता सम्मेलन पूरा होने के बाद ऑडिटोरियम में मौजूद स्टूडेंट्स को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सम्बोधित किया।

विधायक रिकेश ने नवमतदाताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कश्मीर का उदाहरण देते हुए बताया कि एक समय था जब कश्मीर में तिरंगा फहराने पर खून खराबा हो जाता था। लेकिन आज समय बदल गया है कश्मीर हमारे देश का अभिन्न अंग है इसे पीएम मोदी व गृहमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साबित किया है। एक देश और एक ही ध्वज की बात को साकार करने पर पीएम मोदी की भूमिका अहम रही है। आज कश्मीर के गली मोहल्लों में तिरंगा फहराया जा रहा है।

आज के कार्यक्रम में वैशालीनगर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, महामंत्री दिनेश मिश्र, महिला मोर्चा ज़िला की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, युवा मोर्चा के वैशालीनगर मंडल अध्यक्ष विनय सेन, उपाध्यक्ष अर्पित तिवारी, मंत्री सिद्धरत राजपूत, एन सुरेश, हिमांशु मानिकपुरी, शंभु, दीपक  सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 25/01/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article जीव रानी देवी वेलफेयर सोसाइटी की नेक पहल, अस्पताल से शव ले जाने देंगे नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा
Next Article माताओं-बहनों के खाते में जल्द आएगी महतारी वंदन योजना की राशि, दो दिवसीय बस्तर दौरे पर पहुंचे सीएम साय का ऐलान

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?