NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव, दया सिंह के साथ भाजपा पार्षदों ने अटल व वांबे आवास में लोगों को बांटी दिया बाती और मिठाई

By Newsnow CG 22/01/2024
Share

भिलाई। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह संपन्न हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा मुख्य यजमान के तौर पर की है। इसके साथ ही देशभर में उत्सव का माहौल है। सोमवार की रात महादिवाली की तैयारी के बीच भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष व बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह के साथ भाजपा पार्षदों ने खुर्सीपार के अटल आवास व वांबे आवास के लोगों को दिया, बाती, तेल व मिठाई का वितरण किया। दया सिंह के साथ सभी पार्षदों ने यहां के निवासियों से महादिवाली मनाने का आह्वान किया।

बता दें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन किसी गरीब का घर दिए की रोशनी अछूता न रहे इसके लिए बोल बम समिति के माध्यम से भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने सराहनीय कार्य किया है। एक दिन पहले रविवार को वार्ड 44 सहित आसपास के पांच वार्डों में 4 हजार से ज्यादा घरों में पांच दिए, पांच बाती, 100 ग्राम तेल व आधा किलो मिठाई का वितरण किया। सभी से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घर पर पांच दिए जलाने व महादिवाली मनाने का आह्वान किया। इसी कड़ी में सोमवार को दया सिंह ने अपने सहयोगी पार्षदों के साथ सोमवार को अटल आवास व वांबे आवास क्षेत्र में पहुंचे और यहां लोगों को दिया, बाती, तेल व मिठाई बांटी।

500 से ज्यादा घरों में किया वितरण
दया सिंह व बोल बम समिति के सदस्यों ने अटल आवास व वांबे आवास क्षेत्र में पहुंचकर लगभग 500 से अधिक घरों में दिया, बाती, तेल व मिठाई का वितरण किया। इस मौके पर दया सिंह ने कहा कि सोमवार का दिन देश के लिए महादिवाली है और ऐसे दिन कोई भी घर दियो की रोशनी के बिना न रहे। अटल आवास व वांबे आवास के साथ आसपास के श्रमिक बाहुल क्षेत्र में लोगों को दिया, बाती, तेल व मिठाई का वितरण किया गया। मिठाई पाकर यहां के बच्चों के चेहरों पर रौनक आ गई। सभी काफी खुश दिखे और जय श्रीराम के नारे लगाए। इस मौके पर सेक्टर-4 की पार्षद ईश्वरी नेताम, वार्ड 33 की पार्षद सरीता बघेल, वार्ड 40 की पार्षद गिरीजा बंछोर, सेक्टर-1 की पार्षद शकुंतला साहू सहित युवा मोर्चा से पवन मिश्रा, प्रमोद सिंह, भाजपा महामंत्री मुकेश शर्मा, सुनील अग्रवाल, विजेन्द्र मिश्रा, संतोष चौहान, प्रदीप पाण्डेय, विनय शर्मा, तारण शर्मा, अखिलेश तिवारी, सुभाष तिवारी, अजीत यादव, दीपक सोनी, पुष्पा राव आदि ने अपना योगदान दिया।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 22/01/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article श्रीराम के आदर्शों पर चलकर संवारेंगे छत्तीसगढ़: सीएम विष्णु देव साय
Next Article राज्य वीरता पुरस्कार के लिए 4 बच्चों का चयन, भिलाई के ओम उपाध्याय सहित इन्हें मिलेगा वीरता पुरस्कार

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?