NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

बदला मौसम का मिजाज: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की बारिश, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

By Newsnow CG 21/01/2024
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश भी हुई है। इसके चलते प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। बीते दिनों से प्रदेश के अलग-अलग जगहों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। कहीं घना कोहरा छाया हुआ है। आज भी प्रदेश के एक-दो जगहों पर बारिश के आसार हैं।

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने से सुबह और रात की तरह दोपहर में भी ठंड बढ़ गई है। बता दें कि ठंडी हवाओं के आगमन से अधिकतम तापमान समेत न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हुई है। इससे और ठंड में बढ़ोतरी हुई है। ग्रामीण और आउटर इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। इसके साथ ही सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा।

बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद तापमान परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इससे छत्तीसगढ़ के उत्तरी भागों में ठंड और बढ़ेगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश के जगहों में हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश होने के चलते ठंड बढ़ गई है।

रायपुर में हुई बारिश
बीते दिनों शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में बादल छाए रहे। इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। आज सुबह के समय राजधानी रायपुर में बारिश हुई है। इससे ठंड में बढ़ोतरी हुई और अब लोग दोपहर के समय में भी गर्म कपड़ों के साथ दिखाई दे रहे हैं। बादल छाए रहने, हल्की बूंदाबांदी और घना कोहरा छाए की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बलरामपुर रहा सबसे ठंड इलाका
शनिवार को प्रदेश में सबसे ठंड इलाका बलरामपुर रहा। वहीं सबसे गर्म इलाका दंतेवाड़ा रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.02 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया और सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया।

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही रायपुर के कई इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। यहां की अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर में सुबह के समय बारिश होने से ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह और रात की तरह दोपहर में भी ठंड लगने लगी है। इससे लोग गर्म कपड़ों के साथ दिखाई दे रहे हैं।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 21/01/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा : चर्चा में छत्तीसगढ़ का रामनानी समाज… बताया उनके पूर्वजों ने पहले ही की भविष्यवाणी
Next Article छत्तीसगढ़ के सभी आश्रम-छात्रावासों में कल लाइव दिखाया जाएगा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?