NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

भिलाई में 1008 दीपों से होगी प्रभु श्रीराम की महाआरती, 23 जनवरी को होगा संपूर्ण जीवन श्री राम के नाम का आयोजन

By Newsnow CG 16/01/2024
Share

संगीतमय सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ होगा, राम दरबार झांकी भी होगा मुख्य आकर्षण का केंद्र

भिलाई। आराध्य सेवा समिति स्मृति नगर भिलाई द्वारा “संपूर्ण जीवन श्री राम के नाम ” का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा।  23 जनवरी की शाम 5:00 से संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । स्मृति नगर चौक के पास आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन में संगीतमय सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। हम सब के आराध्य प्रभु श्री राम की 1008 दीपों से भव्य महाआरती की जाएगी। सिर्फ यही नहीं भगवान श्री राम के भक्तों के लिए रामदरबार झांकी, भव्य भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।

इस भव्य भजन सन्धा में श्री राम भक्ति में झूमेंगे, पूरा स्मृति नगर श्री राम के जयकारों से गूंजेगा। चारो ओर भगवा ध्वज लहराएगा और आसमान भी आतिशबाजी के सतरंगी छटा से छा जाएगा। आसमान पर टिमटिमाते सितारों की तरह भव्य मनमोहक आतिशबाजी भी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा। इसके बाद अंत में भक्तों को महाप्रसादी  वितरण किया जाएगा। आराध्य सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि  इस भव्य कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक भक्तों के आने की सम्भावना है। सभी भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। इस आयोजन में आचार्य श्री कान्हा जी महाराज और आचार्य श्री देवा जी महाराज भी प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

मंत्री और विधायक भी होंगे शामिल
आराध्य सेवा समिति द्वारा आयोजित “संपूर्ण जीवन श्री राम के नाम ” कार्यक्रम में प्रदेश के कई  विधायक और मंत्री, सांसद भी शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा  जी, दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल जी, राज्य सभा सांसद सरोज पांडे जी, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं सांस्कृति विभाग मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन जी, दुर्ग विधायक श्री गजेन्द्र यादव जी, दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी, विधायक विक्रम उसेंडी जी, विधायक भावना बोहरा, विधायक ईश्वर साहू सहित कई हस्तियां प्रभु श्री राम के सेवा में शामिल होंगे।

संघर्ष से सफलता का उत्सव
आराध्य सेवा समिति के अध्यक्ष परमानंद मढ़रिया और उपाध्यक्ष प्रियदर्शी प्रसाद अंशु ने बताया कि यह कार्यक्रम  संघर्ष से सफलता के हर्ष और उत्साह का कार्यक्रम है। हमारे प्रभु श्री राम का मंदिर  अयोध्या में बनकर तैयार है और जल्द ही प्रभु श्री राम मंदिर में विराजमान होने वाले है। इस पावन अवसर का हम सब को बेसब्री से इंतजार है। इस दिन हम सब और पूरा देश दीपावली की तरह उत्साह से मनाएगा। इस कड़ी में हम एक शाम राम लला के नाम का आयोजन कर रहे है। जहाँ भिलाई दुर्ग के कार सेवक जिन्होंने अपने प्राणों की भी परवाह नहीं किए और प्रभु श्री राम मंदिर के लिए संघर्ष किए है। उनकी परिश्रम अब सफलता को हर्ष और उत्साह से मनाया जाएगा साथ ही सभी कार सेवको का बहुत ही आदर और श्रद्धा के साथ सम्मनित किया जाएगा।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 16/01/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article लॉन्च हुई ऐसी पावरफुल बैटरी की 50 साल तक नहीं पड़ेगी चार्ज करने की जरूरत
Next Article D2M : सरकार का बड़ा तोहफा, इस टेक्नोलॉजी से मोबाइल पर बिना इंटरनेट देख सकेंगे वीडियोज

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?