NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

CG Crime : मालकिन को बंधक बनाकर नौकरानी ने की लाखों की चोरी, फिल्मी अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

By Newsnow CG 10/01/2024
Share

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक घर में मालकिन को बंधक बनाकर नौकरानी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फिल्मी अंदाज में चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर से नगदी व सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। महिला की शिकायत के बाद पुलिस एक्टिव हुई और महज कुछ ही देर भी आरोपियों को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के पहाड़ मंदिर के पास स्थित सूर्या विहार कालोनी में बुधवार की सुबह उसी घर में काम करने वाली महिला ने अपनी दो साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह वह अपने साथियों के साथ चेहरा ढककर मकान में दाखिल हुई। महिला जब वॉशरूम से निकली, तब आरोपी लड़की ने मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। महिला को धमकाते हुए कहा कि अगर इस घटना का जिक्र कहीं किया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। फिर मकान मालकिन शालिनी अग्रवाल को बंधक बनाते हुए घर के आलमारी में रखे कैश के अलावा करीब पांच लाख रुपए की ज्वैलरी लेकर फरार हो गई।

इसके बाद मालकिन थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। मकान मालकिन शालिनी अग्रवाल ने बताया कि दो दिन पहले ही उसने महिला को घर पर काम करने के लिए रखा था। उनके पति दिनेश कुमार पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं यहां क्रेशर का काम करते हैं। परिवार के साथ रायगढ़ के सुर्या विहार कालोनी में रहते हैं। उनके दो बेटे हैं और दोनों बैंगलोर में रहकर पढाई कर रहे हैं। दिनेश कुमार की पत्नी शालिनी अग्रवाल बुधवार की सुबह घर में अकेली थी इसी दौरान आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और तत्काल मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं साइबर सेल की टीम एक्टिव हुई। पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज जांचे और आरोपियों की लोकेशन के आधार पर उन्हें रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।

अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी
सदानंद कुमार ने बताया मुख्य आरोपी महिला नेहा शर्मा ने पहले महिला का अश्लील वीडियो बनाया और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद उसे बंधक बनाकर लूट लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से 50 हजार रुपए कैश और 5 लाख के सोने-चांदी के जेवरात समेत 8 लाख का सामान बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक नेहा शर्मा पति जितेन्द्र शर्मा (24) निवासी सोनूमुड़ा थाना जूटमिल, राखी चौहान पिता जगन्नाथ चौहान (20) निवासी सोनूमुड़ा थाना जूटमिल, ममता महंत पिता अगर दास उम्र (20) निवासी सोनूमुड़ा थाना जूटमिल ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

इस तरह रची लूट साजिश
आरोपी नेहा शर्मा ने पुलिस को बताया कि 3 दिन पहले वह शालिनी अग्रवाल के घर काम करने के दौरान उसे उनके अकेले होने और घर पर जेवरात की जानकारी मिल गई थी। उसने ही मोहल्ले की राखी चौहान और ममता महंत के साथ इस लूट की प्लानिंग की थी। लूट के बाद लॉज में रुककर अगली ट्रेन से ओडिशा भागने का इरादा था, इससे पहले ही वे पुलिस के हाथ आ गईं।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 10/01/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article आईपीएस शशिमोहन सिंह बने बस्तर के नए एसपी, प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजे गए आईपीएस जितेन्द्र सिंह मीणा
Next Article पांच ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी होगा भारत-वित्त मंत्री

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?