NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

शनिवार को बस्तर दौरे पर रहेंगे सीएम साय, भाजपा के संभागस्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में होंगे शामिल

By Newsnow CG 04/01/2024
Share

जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छह जनवरी शनिवार को बस्तर प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री साय जगदलपुर में आयोजित होने वाले भारतीय जनता पार्टी के संभागस्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री साय का प्रथम बस्तर प्रवास है। जिसको देखते हुये भाजपा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन व स्वागत को लेकर भव्य तैयारियों में जुट गयी है। पूरे शहर में साज सज्जा करने की रचना की गयी है। धरमपुरा कॉलेज के समीप विशाल मैदान में भाजपा का संभागस्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित होगा।

वन, जल संसाधन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने आज भाजपा जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बस्तर आगमन व संभागस्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह की तैयारियों को अमलीजामा पहुंचाने जिला व मण्डल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसके पूर्व वन मंत्री केदार कश्यप ने सम्मान समारोह कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और तमाम व्यवस्थाओं को तय समय पर पूरा करने निर्देश दिये। शनिवार को पहले पहर में भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह का आयोजन पूरा होगा। जिसमें बस्तर संभाग के सभी सात जिलों के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भव्य स्वागत अभिनंदन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गयी है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के उपरांत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पहला बस्तर आगमन हो रहा है। सभी कार्यकर्ता पूरी ज़िम्मेदारी से काम में जुट जायें व सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन कर्मठता से करें।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 04/01/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article नव पदस्थ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने ग्रहण किया पदभार, आईएएस मीणा ने गुलदस्ता भेंटकर किया स्वागत
Next Article गणतंत्र-दिवस परेड में शामिल होगी “छत्तीसगढ़ की आदिम जनसंसद की झांकी”…. अनूठा विषय और डिजाइन है इसकी खासियत

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?