NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

गणतंत्र दिवस परेड: यहां की झांकियों को शामिल न करने पर विवाद, रक्षा मंत्रालय ने बताई वजह

By Newsnow CG 31/12/2023
Share

नई दिल्ली (एजेंसी)। गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां शुरू हो गई है। कड़ाके की ठंड में दिल्ली के कर्तव्य पथ पर जवानों को 26 जनवरी में होने वाले परेड की तैयारी करते हुए देखा गया। हर बार परेड के दौरान राज्यों की झांकियां निकाली जाती हैं। ऐसे में इस बार झांकियों को लेकर काफी बवाल मच गया है। कहा जा रहा था कि पंजाब और दिल्ली के बाद केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंश्चिम बंगाल सरकार की ओर से प्रस्तावित झांकी को खारिज कर दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट में इस शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की जा रही है कि ‘मान ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब की झांकी को शामिल नहीं करने के लिए केंद्र पर हमला कियाÓ। इस रिपोर्ट से यह समझा जा सकता है कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब की झांकी शामिल नहीं की जाएगी। केंद्र ने पंजाब के साथ भेदभाव किया है। पंजाब और दिल्ली दोनों की झांकियों का चयन नहीं किया गया है। इतना ही नहीं एक और खबर छापी गई है, जिसमें कहा गया है कि केंद्र ने आठ वर्षों में तीसरी बार दीदी की पसंदीदा परियोजना (कन्याश्री प्रकल्पा) पर बंगाल की गणतंत्र दिवस झांकी को खारिज कर दिया है।

Ministry of Defence Sources on the issue of alleged rejection of tableaux of Punjab and West Bengal for Republic Day 2024. pic.twitter.com/u7NP5kWZSa

— ANI (@ANI) December 31, 2023

झांकियों के चयन के लिए एक प्रणाली स्थापित है
सूत्रों ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए झांकियों के चयन के लिए एक अच्छी तरह से स्थापित प्रणाली है, जिसके अनुसार रक्षा मंत्रालय सभी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों / विभागों से झांकी के लिए प्रस्ताव आमंत्रित करता है। विभिन्न राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों और केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों से प्राप्त झांकी प्रस्तावों का मूल्यांकन झांकियों के चयन हेतु विशेषज्ञ समिति की बैठकों की श्रृंखला में किया जाता है। इसमें कला, संस्कृति, चित्रकला, मूर्तिकला, संगीत, वास्तुकला, कोरियोग्राफी आदि के क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होते हैं।

झांकियों की शॉर्टलिस्टिंग की जाती है
आगे कहा कि विशेषज्ञ समिति अपनी सिफारिशें करने से पहले विषय, अवधारणा, डिजाइन और इसके दृश्य प्रभाव के आधार पर प्रस्तावों की जांच करती है। परेड की समग्र अवधि में झांकियों के लिए आवंटित समय के कारण, विशेषज्ञ समिति द्वारा झांकियों की शॉर्टलिस्टिंग की जाती है, जिससे परेड में सर्वश्रेष्ठ झांकियों की भागीदारी होती है।

30 में से 15 ही राज्य चुने जाते हैं
सूत्रों ने कहा कि 2024 की गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब और पश्चिम बंगाल राज्य सहित 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने परेड में भाग लेने की इच्छा दिखाई थी। इनमें से केवल 15-16 राज्यों /केंद्र शासित प्रदेशों को गणतंत्र दिवस परेड 2024 में अपनी झांकी प्रस्तुत करने के लिए अंतिम रूप से चुना जाएगा।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 31/12/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article अंधविश्वास के चक्कर में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही 3 माह की मासूम, 51 बार गर्म सलाखों से दागा
Next Article विकसित भारत संकल्प यात्रा में ड्रोन से नैनो यूरिया छिड़काव का प्रदर्शन

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?