NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

21 महीने के उच्चतम स्तर पर भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 2023 में करीब 58 अरब डॉलर का आया उछाल

By Newsnow CG 31/12/2023
Share

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 21 महीनों के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा है। 22 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में फिर से बड़ी उछाल देखने को मिली है। ये 4.471 अरब डॉलर के उछाल के साथ 620.441 अरब डॉलर पर जा पहुंचा है। इसके पहले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 615.97 अरब डॉलर था। कैलेंडर वर्ष 2023 में आरबीआई ने अपने विदेशी मुद्रा भंडार में लगभग 58 अरब डॉलर जोड़े।

विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी देखने को मिली
भारतीय रिजर्व बैंक ने 29 दिसंबर को विदेशी मुद्रा भंडार का आंकड़ा जारी किया है। आरबीआई के आंकड़े के मुताबिक 29 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.47 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 620.44 अरब डॉलर पर जा पहुंचा है। ये लगातार छठा हफ्ता है जब विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी देखने को मिली है। विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) में भी बड़ी उछाल आई है। 4.698 अरब डॉलर के उछाल के साथ एफसीए 549.747 अरब डॉलर रहा है।

71 अरब डॉलर घट गया था
अगर पिछले साल यानी वर्ष 2022 की बात करें तो भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कुल मिलाकर 71 अरब डॉलर घट गया था। वहीं, इस साल आरबीआई के गोल्ड रिजर्व में गिरावट आई है। 10.2 करोड़ डॉलर की कमी के साथ गोल्ड रिजर्व 474.74 अरब डॉलर पर आ गया है।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9.112 अरब डॉलर बढ़ा
इससे पहले 15 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह से पहले देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9.112 अरब डॉलर बढ़कर 615.971 अरब डॉलर हो गया था। अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 31/12/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article वास्तविक शिक्षा वह जो विद्यार्थी को ज्ञानवान के साथ-साथ चरित्रवान भी बनाए: विष्णु देव साय
Next Article Bhilai breaking : खुर्सीपार तिराहे पर कॉम्पलेक्स में घुसी ट्रेलर, हैंडब्रेक लगाकर चाय पीने गया था ड्राइवर और हो गया हादसा

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?