NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

नए साल के जश्न में रहेगी शांति, विधायक रिकेश से मिलकर होटल और रेस्टोरेंट मालिकों ने दिया सहयोग का भरोसा

By Newsnow CG 30/12/2023
Share

भिलाई। नए साल के आगामी आयोजनों और 31 दिसंबर की शाम के विषय में जुनवानी रोड के होटल और रेस्टोरेंट मालिकों ने विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन से मुलाकात की। इस दौरान होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय संचालन को लेकर विधायक रिकेश सेन ने उनसे समस्याएं पूछीं तथा समाधान स्वरूप बेहतर व्यवस्था बनाने सहयोग की अपील भी की।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि आप सभी रेस्टोरेंट में पहुंचने वाले ग्राहकों के उपयुक्त पार्किंग के लिए जगह अवश्य रखें ताकि वाहन सड़क पर खड़े होने से यातायात व्यवस्था में अड़चन न हो। संभव हो तो सभी लोग सीसीटीवी कैमरे लगाएं तथा एक गार्ड अवश्य रखें जो बेतरतीब खडे़ वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खडे़ करवाए। न्यू ईयर सेलिब्रेशन में पुलिस प्रशासन द्वारा जारी सभी नियमों का पालन अवश्य सुनिश्चित करें साथ ही रेस्टोरेंट में बगैर लायसेंस शराब आदि परोसने से दूर रहें। तेज आवाज डीजे आदि के लिए भी समय सीमा तय की गई है इसलिए अनावश्यक मापदंड से अधिक तेज आवाज के म्यूजिक न चलाएं जाएं। होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों को बंद करने का समय भी तय है इसलिए बेवजह देर रात तक अपने प्रतिष्ठान खुले न रखें। अगर इन सभी नियमों का पालन करेंगे तो जुनवानी रोड में किसी तरह की अपराधिक गतिविधियों को रोकने में आप सभी सहयोगी तो बनेंगे ही साथ ही आपका क्षेत्र सुगम और सुचारू व्यवसायिक दृष्टि से उपयुक्त होगा। ऐसा वातावरण बनाने में सभी को मदद करनी होगी कि लोग परिवार साथ आसानी से आप सभी के प्रतिष्ठानों तक पहुंचें। आप सभी के व्यवसाय को उत्तम वातावरण और मार्केट डेवलपमेंट में जनप्रतिनिधि के नाते हर संभव मदद मैं करूंगा।

विधायक ने कहा कि कभी भी आसामाजिक तत्वों और गैरकानूनी नशे के कारोबार को प्रोत्साहित न करें, इस संबंध में कोई शिकायत या जानकारी है तो पुलिस से शेयर कर ऐसे अवैधानिक कार्यों पर तत्काल कार्रवाई के लिए सजग रहें। कोई भी समस्या हो तो मार्केट व्यवसायी मुझे अवश्य बताएं ताकि उस समस्या को दूर करने सार्थक पहल मैं कर सकूं। विधायक रिकेश सेन को सभी रेस्टोरेंट संचालकों ने आश्वस्त किया कि होटल, रेस्तरां, बार और ढाबे निश्चित समयावधि के भीतर बंद किए जाएंगे। पार्किंग का सुविधाजनक इंतजाम करेंगे, प्रतिष्ठानों  के बाहर या चार पहिए वाहन के अंदर शराब का सेवन करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देंगे। नशीला पदार्थ जैसे हुक्का, गांजा अन्य नशीले पदार्थ सेवन करने वालों को अपने प्रतिष्ठान में प्रवेश नहीं करने देंगे। लोकांगन में विधायक से भेंट करने आए प्रतिनिधि मंडल में टेन 11 रेस्टोरेंट से जगदीप सिंह, अर्जुन ढाबा देवदास, क्रास रोड रेस्टोरेंट मनीष अग्रवाल, माक से शाश्वत, अपना ढाबा से युगल गोस्वामी, फ्यूजन तड़का से मनीष, गब्बर ढाबा से फ़ैज़,  अमन ढाबा से अमन रेखी, सेंट्रल जेल रेस्टोरेंट से निशांत, कासाब्लांका से कैसर शहजाद सहित अन्य व्यवसायी शामिल रहे।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 30/12/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article मुख्यमंत्री के दौरे के चौबीस घंटे के भीतर बदली उर्मिला की दुनिया, आश्रम शाला में बिरहोर युवती ने शुरू कर दिया काम
Next Article मोदी की गारंटी पूरा करने मनोयोग से जुट जाएं मंत्रीगण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?