NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

कुदरत का करिश्मा या डॉक्टरों की लापरवाही, बीच रास्ते में जी उठी मृत महिला, जानिए क्या है पूरा मामला

By Newsnow CG 30/12/2023
Share

हमीरपुर (एजेंसी)। इसे कुदरत का करिश्मा कहें या डॉक्टरों की लापरवाही। अस्पताल में मृत घोषित महिला रास्ते में जी उठी। कैंसर से पीडि़त महिला को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। एम्बुलेंस से घर लाते समय महिला रास्ते में उठ कर बैठ गई और पानी मांगने लगी। मामला हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र का है। क्षेत्र के सदर गांव निवासी मातादीन रैकवार ने बताया पत्नी अनीता (33) बीमार रहतीं थीं। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने ब्लड कैंसर होने की बात कही। उन्होंने छतरपुर, भोपाल, जालंधर, चंडीगढ़ व अमृतसर में इलाज कराया।

जालंधर में नौगांव निवासी रिश्तेदार राजू रैकवार मजदूरी करते हैं। कुछ समय से जालंधर में राजू के यहां रह कर प्राइवेट अस्पताल में पत्नी का इलाज करा रहे थे। करीब 15 दिन पहले पत्नी की हालत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया।

शव लाने के लिए तीस हजार में एम्बुलेंस की
पत्नी के कथित शव को पैक कर उन्हें सौंप दिया। साथ ही अंतिम संस्कार के लिए भी व्यवस्था होने की बात कही। गांव शव लाने के लिए उन्होंने तीस हजार में एम्बुलेंस की। मातादीन ने बताया कि नोयडा पहुंचने पर उनकी पत्नी पानी मांगने लगीं। यह देख वह भौंचक्के रह गए।

गांव वालों का लगा हुआ है तांता
साथ ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आगे बताया कि आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते पत्नी को लेकर अपने गांव आ गए हैं। यहां उनकी पत्नी फिलहाल ठीक अवस्था में हैं। मृत घोषित महिला के जीवित होने पर उन्हें देखने के लिए गांव वालों का तांता लगा हुआ है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 30/12/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article ननिहाल के ‘भात’ से लगेगा अयोध्या में रामलला को भोग… 11 ट्रकों में भेजा गया 300 टन सुगंधित चावल, सीएम साय ने दिखाई केसरिया झंडी
Next Article दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने बनाई शॉर्ट फिल्म हॉटसीट, यातायात नियमों के साथ देती है यह संदेश

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?