NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

यह झरना जिले का है प्रमुख पर्यटन स्थल, लगती है सैलानियों की भीड़, लेकिन शासन-प्रशासन की उपेक्षा का शिकार

By Newsnow CG 25/12/2023
Share

बलरामपुर। बलरामपुर रामानुजगंज जिला मुख्यालय से मात्र 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित दर्शनीय स्थल पवई झरना प्रमुख पिकनिक स्पॉट के रूप में जाना जाता है। साल की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए पवई झरने में सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है मगर इसके बावजूद यह स्थल प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है।

जनपद पंचायत बलरामपुर के ग्राम खडिय़ा डामर से लगे घने जंगल और पहाड़ के बीच पवई झरना है। यहां की नैसर्गिक खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है, यहां बलरामपुर जिले से बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने आते हैं। वहीं दूसरे राज्यों से भी पिकनिक मनाने सैलानी पहुंच रहे हैं। पवई झरना चारों ओर से पहाड़ों से घिरा होने के कारण शाम जल्दी हो जाती है।

100 फीट ऊपर से गिरता है झरना
पवई झरना आकर्षण का केंद्र है, यहां करीब 100 फीट ऊंचाई से पानी गिरता है झरने के नीचे चनान नदी बहती है बुनियादी सुविधा विकसित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर आज तक कोई पहल नहीं की गई। वन विभाग द्वारा थोड़ा बहुत यहां निर्माण कार्य सैलानियों की सुविधा के लिए कराया गया है। लेकिन यह भी नाकाफी है।

पवई झरने पर जाने के लिए पार करने पड़ते हैं तीन नाले
पवई झरने तक जाने के लिए तीन छोटे नाले पार करके जाना पड़ता है, एक नाले से तो आसानी से चार चक्का वाहन पार हो जाता है वहीं दो नाला से पार करना मुश्किल होता है। तीनों नालों में पानी बह रहा है। प्रशासन को पहल कर आने जाने के रास्ते को ठीक करने की आवश्यकता है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 25/12/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article “हैं तैयार हम” राष्ट्रीय रैली में विधायक देवेन्द्र मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने क्रियान्वयन कमेटी के सदस्य
Next Article दो हफ्ते बाद मरीज ने खोली आंखें, टूटी हुई है पीठ की आठ पसलियां… हादसे के बाद हुई थी अस्पताल में भर्ती

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?