NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Breaking News: लोकसभा की सुरक्षा में चूक के बाद लोकसभा दो बजे तक स्थगित, दर्शक दीर्घा से कूदे दो शख्स

By Newsnow CG 13/12/2023
Share

नई दिल्ली (एजेंसी)। लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। संसद के शीतकालीन सत्र में 10वें दिन की कार्यवाही के दौरान जब सांसद शून्यकाल में लोकमहत्व के अविलम्बनीय मुद्दों पर अपनी बातें रख रहे थे, इसी दौरान दर्शकदीर्घा से दो शख्स बारी-बारी से सदन में कूदे। अफरा-तफरी मचने के कारण सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी। सदन में पीठासीन राजेंद्र अग्रवाल ने कार्यवाही को स्थगित करने की घोषणा की। दोपहर करीब 1.01 मिनट पर यह घटना हुई।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार दो शख्स जब गैलरी से कूदे उसी समय सदन में धुआं भी उठा। अफरा-तफरी मचने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने दोनों लोगों को पकड़ा। सांसदों ने बताया कि सबसे पहले खुद सांसदों ने दोनों लोगों को पकड़ा, उनकी पिटाई की गई। इसके बाद दोनों को सदन में मौजूद सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया। खास बात ये है कि आज ही संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी है। 21 साल पहले आतंकियों ने आज ही पुराने संसद भवन पर आतंकी हमला किया था।

घटना के बाद कई सांसदों ने संसद में इस घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक बताते हुए सरकार से गंभीरता से कार्रवाई करने की अपील की। शिवसेना और बसपा सांसदों के अलावा कई और सांसदों ने भी संसद में हुई इस घटना की कड़ी निंदा की है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 13/12/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article LIVE : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं मंत्रीगणों का शपथ ग्रहण समारोह
Next Article Big News: मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद और एक घायल, माइंस की सुरक्षा में लगे थे जवान

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?