NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

चक्रवात से बिगड़ा छत्तीसगढ़ का मौसम, दो दिन बाद और बढ़ेगी ठंड… मौसम विभाग ने बताई इसी वजह

By Newsnow CG 07/12/2023
Share

भिलाई। बंगाल की खाड़ी में उठे मिचौंग तूफान के कारण पिछले तीन दिनों से छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। गुरुवार को बुधवार को दिनभर कहीं बारिश तो कहीं छींटे पड़ते रहे। इसके कारण ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने दो दिन बाद मौसम खुलते ही और अधिक ठंड पड़ने की भविष्यवाणी की है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि न्यूनतम तापमान गिरने से प्रदेश में ठिठुरन और बढ़ने वाली है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ठंड ज्यादा पड़ने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ में चक्रवात के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। अब प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आउटर इलाके और ग्रामीण क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। इससे लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में बीते दिनों से ही बारिश रुक-रुक कर हो रही है। इससे प्रदेश की किसान की समस्या बढ़ गई है। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, भीषण चक्रवाती तूफान के प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। बीते दिनों मंगलवार को भी रुक-रुक कर बारिश हो रही थी।

गुरुवार को भी सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के एक-दो स्थान में तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। रुक रुक कर बारिश होने से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो छत्तीसगढ़ में आने वाले दो दिनों तक  मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक ऐसे ही रहने की संभावना है। संभवत: शनिवार को बादल छठे और सूर्य के दर्शन हो। हालांकि धूप निकलने के बाद भी ठिठुरन कम नहीं होगी। अधिकतम तापमान में वृद्धि संभव है लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ सकती है।

दिन का तापमान 18 से 20 के बीच
बारिश के कारण छत्तीसगढ़ में दिन के तापमान में गिरावट देखी गई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग भिलाई व बिलासपुर संभाग में दिन का तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रह रहा है। बारिश की छींटों के साथ ठंडी हवाओं के असर के कारण ठिठुरन बढ़ी हैं। वहीं दूर दूर तक कोहरा भी दिख रहा है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया,जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियसरहा,जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। प्रदेश भर में पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दुर्ग भिलाई में इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहा।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 07/12/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article जिला अस्पताल में पहली बार टी.एम.जे. एनकाइलोसिस की हुई सफल सर्जरी
Next Article छत्तीसगढ़ समेत तीनों राज्यों में नए चेहरों पर लगेगी मुहर ..लेकिन संशय बरकरार

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?