NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

शहर में बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं लगेंगे ठेले, कलेक्टर का निर्देश… 15 हजार ठेले किए जाएंगे व्यवस्थित

By Newsnow CG 29/11/2023
Share

भिलाई। दुर्ग-भिलाई के अंतर्गत अब बिना रजिस्ट्रेशन के ठेले नहीं लगाए जाएंगे। बुधवार को दुर्ग कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने नगरीय निकाय से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक में जिले के सभी निकायों को यह निर्देश दिए। कलेक्टर ने बाजार और यातायात सुविधा को देखते हुए सड़क किनारे समान बेचने लगे ठेलों को व्यवस्थित करने को कहा। उन्होंने कहा कि ठेलो के सड़क किनारे लगने से जाम की स्थिति बन जाती है। यातायात में असुविधा उत्पन्न होती है। इस कारण उक्त ठेलों को व्यवस्थित को व्यवस्थित किया जाए। कलेक्टर ने लगभग साढ़े 15 हजार ठेलों को जगह चिन्हांकित कर शिफ्ट करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि ठेलों को वेडिंग जोन में रखना संभव न हो तो सड़क किनारे स्थान जहां ठेला लगाया जा सके उसी स्थान पर ठेलों को व्यवस्थित करने को कहा। साथ ही उन्होंने नगर निगम आयुक्तों को अपने अपने निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी ठेलों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सड़क किनारे पड़ी कंडम गाड़ियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि सड़क के किनारे व वर्कशाप के पास कई कंडम गाड़िया रखी होती है, जिससे यातायात में असुविधा होती है और जाम की स्थित उत्पन्न होती है। उन्होंने नगर निगम आयुक्तों से उपयुक्त स्थान चिन्हांकित कर उसे व्यवस्थित करने को कहा।

मच्छरों के लिए की जाएगी फॉगिंग
कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्तों से मच्छर से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए फागिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आयुक्त नगर निगम ने बताया कि दुर्ग में 108, भिलाई में 58, चरौदा में 54, कुम्हारी में 12, जामुल में 16, धमधा में 23, अमलेश्वर में 15, अहिवारा में 12 तथा उतई में 7 स्थानों का चयन किया गया है। उन्होंने पानी भराव वाले जगहों में मच्छरों को भगाने के लिए समुचित व्यवस्था करने को कहा।

भिक्षुओं को रखा जाए रैन बसेरा में  
कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्तों को सड़कों पर घुमंतु भिक्षुओं को चिन्हांकित करने को कहा। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि अभी तक 123 भिक्षुओं को चिन्हांकित किया गया है। कलेक्टर ने कहा सड़क पर भिक्षावृत्ति करने वालों को राहत केन्द्र में व्यवस्थित किया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही भिक्षावृत्ति में संलिप्त घुमंतु बच्चों को बाल आश्रय स्थल पर रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने खुले में घूमने वाले मवेशियों को रेडियम बेल्ट और टेगिंग कर नजदीक के गौठानों में स्थानांतरित करने एवं पशुओं को खुले में विचरण नही करने के संबंध में व्यापक मुनादी करने को कहा।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 29/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article सर्विस रोड पर चला भिलाई निगम का बेदखली अभियान, कंडम वाहनों को हटाए, 20 हजार से ज्यादा का जुर्माना भी वसूला
Next Article CG Breaking : दिन दहाड़े छात्रा का अपहरण, चंद घंटों में पुलिस ने बदमाश को दबोचा… सकुशल मिली नाबालिग

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?