NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Dantewada : नक्सलियों ने फूंक दिए 16 वाहन, सड़क निर्माण में लगी थी गाड़ियां

By Newsnow CG 27/11/2023
Share

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां के भांसी थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण में लगे 16 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। आधी रात को नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान नक्सलियों ने मौके पर मौजूद चौकीदारों को भी धमकाया। फिलहाल में इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आासपास सर्चिंग की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला मार्ग पर निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के डेढ़ दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। घटना भांसी थाना से लगभग एक किमी की दूरी पर हुई। यहां नीजी कंट्रक्शन कंपनी आरसी नाहर कंपनी का कैंप लगा हुआ था। कंपनी द्वारा दंतेवाड़ा से बैलाडिला मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा था। आधीरात को 100 से ज्यादा हथियारबंद नक्सली पहुंचे और मौके पर मौजूद चौकीदारों को धमकाते हुए वहां खड़ी हाइवा, जेसीबी, पोकलेन, पेवर मशीन समेत 16 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना के बाद एएसपी रामकुमार बर्मन भी दल-बल के साथ पहुंचे। जब तक पुलिस पहुंचती सभी वाहन जलकर खाक हो चुके थे। नक्सली इस क्षेत्र में लगातार विकास का विरोध कर रहे हैं। सड़क निर्माण में लगे वाहनों के साथ यहां से कुछ दूरी पर हो रहे रेलवे लाइन दोहरीकरण कार्य में लगे कुछ वाहनों को भी नक्सलियों ने नुकसान पहुंचाया। नक्सलियों की इस करतूत से निर्माण एजेंसी को काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 27/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article सीएम बघेल ने भाजपा पर लगाया राम मंदिर के बहाने राजनीति करने का आरोप, बोले-हमने कभी नहीं की राम पर पॉलिटिक्स
Next Article CG Crime : लड़की एक प्रेमी दो – एक आशिक ने कर दी दूसरे आशिक की हत्या, खेत में दफनाई लाश… जानिए कैसे खुला मामला

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?