NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Bhilai : फर्नीचर फैक्ट्री में आग, दूर-दूर दिखीं लपटें…. लाखों के नुकसान की आशंका

By Newsnow CG 24/11/2023
Share

भिलाई। शंकर नगर छावनी स्थित एक फर्नीचर फैक्ट्री में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की चार से पांच गाड़िया पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझता फैक्ट्री में लाखों का मटेरियल जलकर खाक हो गया। घटना जामुल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार शंकर नगर छावनी स्थित संतोष फर्नीचर फैक्ट्री में आग लग गई। सुबह अचानक आग की लपटें देख लोग हैरान रह गए। आनन फानन में फैक्ट्री मालिक को सूचना दी गई। आग की खबर लगते ही जामुल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस बीच फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की चार से पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया। आग के कारण आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल रहा।

लाखों का सामाज  जलकर खाक
फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण फैक्ट्री के लाखों का फर्नीचर चलकर खाक हो गया। फैक्ट्री में लकड़ी के हर तरह के फर्नीचर की मेनुफेक्चरिंग होती है। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि आग लगने से 40 से 50 लाख रुपए का नुकसान होने की आशंका है। वहीं आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि रात को बंद करते समय मेन कटआउट निकाल दिया गया था और किसी प्रकार का दिया भी नहीं लगाया गया। फैक्ट्री मालिक को संदेह है कि घटना के पीछे किसी का हाथ है। फिलहाल हादसे की जामुल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 24/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Narayanpur : प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, एक मजदूर घायल
Next Article मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लियामतगणना की तैयारियों का जायजा… अफसरों को दिए यह निर्देश

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?