NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

सीजी क्राइम : राजधानी में महिला से हुई लाखों की ठगी, घर बैठे काम करने का दिया था झांसा

By Newsnow CG 24/11/2023
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक महिला से 14 लाख से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ने महिला को घर बैठे पैसा कमाने का झांसा दिया और पहले एक हजार जमा करवाकर 1300 रुपए दिए। इसके बाद 3 हजार जमाकर 7800 रुपए खाते में भेजा। इस तरह महिला जब झांसे में आ गई तो अलग अलग किश्तों में 14 लाख 50 हजार रुपए जमा करा लिए। 14 लाख रुपए गवांने के बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ और उसने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया। मामला सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार शंकर नगर सेक्टर 01 निवासी सुदीप्ती राय प्राइवेट जॉब करती है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 12 अक्टूबर 2023 को उनके वाट्सएप नंबर 75566927521 पर 84377738753 नंबर से वाट्सएप मैसेज आया। जिसमे अलग अलग वेबसाइट में रिव्यू करने पर प्रति रिव्यू 150 रुपए मिलने की बात कही गई और घर बैठे आसानी से पैसे कमाने के बारे मे जानकारी दी गई थी। उनसे संपर्क करने पर उन्होने महिला का डिटेल लिया और टेलीग्राम मे यूजर नेम @samicha256 से बात करने कहा गया।

महलिा ने टेलीग्राम पर बात की तो रजिस्ट्रेशन कराया गया। 12 अक्टूबर को शुरूआत मे 1000 रुपए भेजने कहा। महिला ने फोन पे के माध्यम से किया। उनके द्वारा महिला को वेबसाईट https://yc19v.com/h5  में लागिन करने बोला गया और टेलीग्राम  Tutor @DurjoyDeb_777  से संपर्क करने कहा गया। संपर्क करने पर उन्होने उसके बैंक खाते एक्सीस बैंक मे 1300 रुपए जमा किए। इसके बाद 3000 रुपए देने पर 7800 रुपए वापस मिले। जिसके कारण मै विश्वास करके एक-एक करके 12 अक्टूबर 2023 से 19 अक्टूबर 2023 तक उनके द्वारा दिए गए कुल 16  अलग अलग बैंक के खातो मे कुल  14,45,000 (चौदह लाख पैतालिस हजार) रूपये जमा किए। जिसके बदले महिला को कोई रकम वापस नही की गई। महिला ने कई बार उन्हें मैसेज किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अंत में महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 24/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article तीसरी आंख हुई एक्टिव: ट्रैफिक नियमों की न करें अनदेखी, नहीं तो लायसेंस होगा रद्द
Next Article मारपीट करने वाले पार्षद पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस, आत्महत्या करने टॉवर पर चड़ा पीड़ित… सांसद ने दी समझाइश

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?