NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Big News : राजधानी में IAS अफसर की कार में ब्लास्ट, चार्ज पर लगाकर शॉपिंग करने गया था परिवार… बंगले का हिस्सा भी जला

By Newsnow CG 22/11/2023
Share

रायपुर। इलेक्ट्रिक वाहन कितने खतरनाक हो सकते हैं इसका नजारा राजधानी में देखने को मिला। रायपुर के एक आईएएस अफसर की इलेक्ट्रिक कार में ब्लास्ट हो गया। घटना मंगलवार की है। दरअसल इलेक्ट्रिक कार को चार्ज में लगाकर पूरा परिवार शॉपिंग करने चला गया और इधर कार में ब्लास्ट हो गया। कार में ब्लास्ट होने से बंगले का एक हिस्सा भी जल गया। एक वाहन सहित घर का काफी सामान जल गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। मामला गंज थाना क्षेत्र का  है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा आईएएस अफसरा सुधाकर खलको के बंगले पर हुआ। मंगलवार की शाम को आईएएस खलको का परिवार शॉपिंग करने गया। घर पर टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। अत्याधिक देर तक चार्ज में लगे होने के कारण कार में जोरदार ब्लास्ट हो गया और देखते ही देखते आग भड़क गई। चंद मिनटों में ही आग फैल गई और पास में खड़े इनोवा वाहन के साथ ही बंगले का एक हिस्सा जलने लगा।

घटना के सूचना के बाद खलको परिवार घर पहुंचा। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। आग इतनी तेजी से फैली की सीलिंग फैन तक गल गया था। गनीमत यह रही कि आग की चपेट में कोई नहीं आया। आग से खलको परिवार का लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं हादसे का मुख्य कारण इलेक्ट्रिक कार का चार्ज में लगा होना ही बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस घटना की जांच कर रही है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 22/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article एएसपी ने ली अफसरों की बैठक : राजधानी में बढ़ते क्राइम रेट पर भड़के, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Next Article 1 से 21 नवंबर तक धान खरीदी की रफ्तार रही धीमी, कर्जमाफी की उम्मीद बनी वजह

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?