NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

गरियाबंद में आईईडी ब्लास्ट : नक्सलियों ने पोलिंग पार्टी को बनाया निशाना, ITBP का जवान शहीद

By Newsnow CG 17/11/2023
Share

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के एक जवान मौत हो गई। दरअसल शुक्रवार 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 70 सीटों को लिए मतदान हो रहा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मैनपुर थाना क्षेत्र के तहत बड़े गोबरा गांव के पास उस समय हुई जब सुरक्षा कर्मियों के साथ एक मतदान दल मतदान समाप्त होने के बाद वापस लौट रहा था।

शुक्रवार को राज्य की 70 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। लेकिन गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कारणों से सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। पड़ोसी राज्य ओडिशा की सीमा से लगे बिंद्रानवागढ़ के इन नौ बूथों में बड़ा गोबरा भी शामिल था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान समाप्त होने के बाद जब चुनाव अधिकारी सुरक्षाकर्मियों के साथ मैनपुर लौट रहे थे, तब नक्सलियों ने विस्फोट कर दिया, जिसमें आईटीबीपी के हेड कांस्टेबल जोगिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से 20 पर पहले चरण का चुनाव सात नवंबर को हुआ था।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में घायल एक ग्रामीण को सीआरपीएफ के जवानों ने बचाया। सीआरपीएफ ने घायल ग्रामीण को प्रारंभिक उपचार प्रदान किया और फिर गंगालूर के स्वास्थ्य सेवा केंद्र में उसके आगे के उपचार की व्यवस्था की।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 17/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, निजी नौकरी में 75 फीसदी आरक्षण का कानून रद्द
Next Article CG Elections 2023 : ईवीएम में कैद हुई 958 प्रत्याशियों की किस्मत, छत्तीसगढ़ में ओवरऑल 70.59 फीसदी  मतदान

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?