NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Railway News : आरपीएफ ने मिशन जीवन रक्षा के तहत एक साल में 25 लोगों की बचाई जान

By Newsnow CG 16/11/2023
Share

रायपुर। अक्सर देखा जाता है कि ट्रेन छूटने के बाद यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते हैं। ऐसे ही उतरने का भी प्रयास करते हैं। इस दौरान हादसों का शिकार भी होते हैं। ऐसे हादसों से लोगों को बचाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मिशन जीवन रक्षा अभियान चलाया जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आरपीएफ ने वर्ष 2022-23 के बीच पिछले एक साल में ऐसे 25 लोगों को मौत के मुंह से बचाया है। जिसमें पुरुष एवं महिला यात्रियों के साथ बच्चे भी शामिल है। 

रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेल यात्रियों, रेल संपत्ति की सुरक्षा के साथ ही साथ अपने सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कर रही है । रेलवे सुरक्षा बल द्वारा कर्तब्यनिष्ठा से जरूरतमंद यात्रियों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ यात्रियों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा एवं सहायता के किए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जिनमें यात्री जल्दबाजी में चलती ट्रेन में चढ़ने व उतरने की कोशिश करते हैं, फिसल जाते हैं और ट्रेन के पहियों के नीचे आ कर गिरने से जान को जोखिम में डाल लेते हैं । ऐसे लोगों को मिशन जीवन रक्षा के अंतर्गत आरपीएफ कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचाया है।

इसके साथ ही रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सदस्य दीपावली एवं छठपर्व आड़ त्योहारों के दौरान जब ट्रेनों एवं स्टेशनों में यात्रियों की बहुत अधिक भीड़-भाड़ होती है, उस दौरान सभी प्रमुख स्टेशनों में गहन जांच, संदिग्ध नशा खुरानी गिरोह पर निगरानी, तथा रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण की विस्तृत व्यवस्था के साथ ही साथ महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा एवं सहायता के किए तत्परता से कार्य कर रही है। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करती है कि चलती ट्रेनों में चढ़ने या उतारने का प्रयास ना करें, यह जानलेवा हो सकता है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 16/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article उरी में आतंकवादी लॉन्च कमांडर समेत दो ढेर, हथियार और पाकिस्तानी नकदी बरामद
Next Article CG Crime : अंधे कत्ल का खुलासा – महिला ने पति के साथ मिलकर की थी युवक की हत्या… चौंकाने वाली है वजह

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?