NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Virat Record : विराट ने वनडे में पूरा किया शतकों का शतक, सचिन के होमग्राउंड में तोड़ा सचिन का रिकार्ड

By Newsnow CG 15/11/2023
Share

मुंबई। विश्व कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने वनडे करियर का 50वां शतक लगाया। अब वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में विराट ने महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। सचिन खुद इस मैच को देखने के लिए वानखेड़े में मौजूद रहे और कोहली ने उनके सामने उनके घर में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

बता दें सचिन तेंदुलकर ने 452 वनडे पारियों में 49 शतक लगाए थे, वहीं कोहली ने 279वीं पारी में 50 शतक लगा दिए हैं। कोहली ने 113 गेंद में 117 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके और दो छक्के लगाए। कोहली को साउदी ने कॉन्वे के हाथों कैच कराया। इसके साथ ही विराट ने किसी एक विश्व कप में सबसे ज्यादा 50+ के स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। यह उनका इस विश्व कप में आठवां 50+ का स्कोर है। इससे पहले सचिन ने 2003 विश्व कप में और शाकिब अल हसन ने 2019 में सात-सात बार 50+ का स्कोर बनाया था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ के स्कोर के मामले में भी विराट संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। विराट ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 217 बार 50+ का स्कोर बनाया है। इस मामले में उन्होंने रिकी पोंटिंग की बराबरी की। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने 264 बार ऐसा किया था। यही नहीं विराट कोहली ने एक विश्वकप में सर्वाधिक रनों का रिकार्ड भी अपने नाम कर दिया है। इससे पहले यह रिकार्ड भी ग्रेट सचिन तेंदुलकर के नाम था। विराट ने इस मैच में 80 रन बनाते ही किसी एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का सचिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। सचिन ने 2003 विश्व कप में 673 रन बनाए थे। विराट की आज की पारी के बाद एक विश्वकप में उनके 711 रन हो गए है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 15/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Big Road Accident : 300 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 36 की मौत और 19 घायल
Next Article दुर्ग में आचार संहिता के बाद अब तक लाखों रुपए की शराब जब्त, 8 गाड़ियां भी जब्त

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?