NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

दुर्ग पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च : लोगों से की शांतिपूर्ण मतदान की अपील… 150 से ज्यादा जवान हुए शामिल

By Newsnow CG 10/11/2023
Share

भिलाई। स्वतंत्र एवम निष्पक्ष मतदान कराने दुर्ग पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र बल द्वारा शहर में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान 150 से अधिक जवानों के द्वारा, शहर के बाजारों, घनी आबादी वाले इलाको, कालोनियों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में जिले की सुदृढ सुरक्षा व्यवस्था के लिये, असामजिक तत्वों, गुंडे बदमाशो में कानून का डर बनाने हेतु, नशे के खिलाफ कार्यवाही करने, आगामी विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान की अपील की गई।

दुर्ग पुलिस द्वारा आगामी मतदान प्रक्रिया से पूर्व शांति व्यवस्था हेतु जिले मे सख़्ती के साथ कार्रवाई की जा रही हैं, सभी थाना क्षेत्रो में वाहन चेकिंग अभियान स्थाई पिकेट के माध्यम से की जा रही है। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखकर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनावी प्रक्रिया हेतु लगातार त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में सीमा सुरक्षा बल के कंपनी कमांडर सुशील कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग अभिषेक झा, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्व दीपक त्रिपाठी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी आशीष बंछोर एवम थाना प्रभारी व केंद्रीय सुरक्षा बलों के 150 जवान शामिल हुए।

फ्लैग मार्च पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 से निकलकर सेक्टर एरिया से होते हुए मुर्गा चौक और फिर छावनी एरिया में पहुंचकर आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर पैदल पेट्रोलिंग की गई, इसके बाद फ्लैग मार्च नंदिनी रोड , शीतला कॉम्प्लेक्स, सर्कुलर मार्केट, जलेबी चौक, रामलू चौक, केनाल रोड होते हुए खुर्सीपार पहुंचकर पुन: श्रीराम चौक में पैदल पेट्रोलिंग की। जिसके बाद खुर्सीपार  क्षेत्र में बजरंग चौक, अशर्फी मस्जिद, ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए वैशाली नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर गदा चौक सुपेला पहुंचकर पुन: पैदल पेट्रोलिंग की। सुपेला मार्केट में पैदल पेट्रोलिंग उपरांत फरीद नगर, निजामी चौक, राधिका नगर होते हुए नेहरू नगर, सूर्या मॉल चौक, जुनवानी चौक, नेहरू नगर अंडरब्रिज तक फ्लैग मार्च किया। इसके बाद थाना भिलाई नगर क्षेत्र में रूआबांधा बस्ती एवं तालपुरी परिजात कॉलोनी में फ्लैग मार्च करते हुए वापस भिलाई नगर पुलिस नियंत्रण कक्ष सेक्टर 6 में फ्लैग मार्च का समापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा फ्लैग मार्च के माध्यम से आमनागरिकों को शांतिपूर्ण वातावरण का अहसास दिलाने के साथ साथ आसामजिक तत्वों को किसी भी अनैतिक गतिविधियों मे शामिल होना पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई किये जाने की चेतावनी भी दी गई।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 10/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article बिलासपुर पुलिस ने जब्त 10 किलो चांदी के जेवर, नगदी भी बरामद… मध्यप्रदेश से लेकर पहुंचा था व्यापारी
Next Article Big news : बिलासपुर के महापौर को कांग्रेस पार्टी ने किया निष्कासित, टिकट वितरण पर दिया था बयान

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?