NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Bhilai Breaking : फायनेंस कंपनी के फील्ड अफसर ने किया फर्जीवाड़ा, कंपनी को लगाया लाखों का चूना

By Newsnow CG 02/11/2023
Share

भिलाई। दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में फायनेंस कंपनी के फील्ड अफसर का फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां गांवों में महिला समूहों को लोन देने वाली एक फायनेंस कंपनी ने लोन की रकम व किश्तों की रकम का गबन कर कंपनी को लाखों का चूना लगाया है। कंपनी के ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर धमधा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में धमधा पुलिस ने बताया कि भारत फायनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड कंपनी की शाखा धमधा के ब्रांच मैनेजर भुनेश्वर कुंजाम ने शिकायत दर्ज कराई है। भुनेश्वर ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी इंडसइंड बैंक के जरिए काम करती है और ग्रामीण क्षेत्रो में महिला समूहों को लोन देती है। कंपनी द्वारा आसपास के गांवों में महिलाओं को लोन देने के बाद साप्ताहिक किश्तें लेती है। कंपनी में फील्ड अफसर के रूप में बालोद निवासी जवाहर लाल एक साल पहले काम करता था। उसने कई महिलाओं का लोन पास कराया और फर्जी तरीके से लोन के रुपए हड़प लिए। यही नहीं किश्तों की राशि भी कंपनी में जमा करने के बजाए खुद ही रख लिए। इस तरह जवाहर लाल ने 4 लाख 85 हजार रुपए का फर्जीवाड़ा किया।

भुनेश्वर ने पुलिस को बताया कि भारत फाइनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड की शाखा धमधा में जुड़े सदस्यों को गांव- गांव में जाकर लोन बाटना तथा सदस्यों से लोन का किश्त की रकम लाकर आफिस में जमा करना था लेकिन जवाहर लाल ने सदस्यों से किश्त तथा लोन का बकाया रकम प्राप्त किया आफिस में जमा नहीं किया। जवाहर लाल ने 18 सदस्यो के नाम पर लोन पास कराया और उनसे झूठ बोल कर वह राशि बायोमेट्रिक डिवाइस से सदस्यों को बिना बताए उनके खाते से निकाल लिया। यही नहीं जवाहर लाल ने 4 सदस्यों द्वारा लोन नहीं पटाने पर बकाया राशि को प्रीक्लोज कर दिया और उस पैसे को भी अपने पास रख लिया।

22 सदस्यों का 4 लाख 85 हजार रुपए गबन
जवाहर लाल ने 27 जून 2022 से लेकर 12 दिसंबर 2022 के बीच कुल 22 सदस्यों से 4 लाख 85 हजार रुपए की राशि ले ली। इसकी जानकारी कंपनी को बुधवार को लगी। बुधवार को बिर्झापुर की मीटिंग में कंपनी के सीनियर कर्मी राकेश वर्मा और स्टाफ राजू पटेल को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद पूरे फील्ड का दौरा करने पर जवाहर लाल की धोखाधड़ी का पता चला। जवाहर लाल ने रुखमनी बाई धनकर का 25760,  बसंती बाई का 17950, देवंतिन बाई का14750, गीता बाई का 6018, जयेश्री बाई गोड का 30000, शांति बाई का 17000, पुष्पा बाई का 25940, अनिता बाई का 20190, अनिता बाई का 51140, रेखा बाई विश्वकर्मा का 26530, शरिता बाई का 27000, भन्बती बाई निर्मलकर का14850, लीला बाई साहू का 28076, सुनीता बाई का 31000, सावित्री बाई का 25940, पहतिमा बी का 42296, नीलू बाई का 4200, अमरीका बाई का 8980, ललिता बाई सेन का 5000 मुंगेशिया बाई का 27730 तथा मीना बाई गोड का 4650 रुपए गबन कर लिया।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 02/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article CG News : बाइक की डिक्की में रखकर ले जा रहा था 9 लाख, जांच के दौरान पुलिस ने जब्त किए रुपए
Next Article मतदाताओं को लुभाने बांटे जाने वाले सामान पर रखी जा रही है कड़ी नजर, 24 टीमें तैनात

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?