भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव इन दिनों जनता के बीच विश्वास यात्रा के माध्यम से पहुंच रहे। आगामी विधानसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी देवेन्द्र यादव लगातार लोगों से संपर्क कर रहे हैं। विश्वास यात्रा के दौरान भाजपा नेता व वार्ड के छाया पार्षद बबलू चौबे ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में प्रवेश किया। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के काम से प्रभावित होकर बबलू चौबे कांग्रेस प्रवेश किए। जब विधायक देवेन्द्र यादव विश्वास यात्रा कर रहे थे, तब उन्होंने विधिवत कांग्रेस प्रवेश किया और विधायक ने कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले लोगों को दिल से स्वागत दिया।

विधायक देवेन्द्र यादव वार्डों में विश्वास यात्रा कर रहे हैं। बुधवार को सबसे पहले वार्ड 43 दुर्गा मंदिर वार्ड में विश्वास यात्रा निकाली गई। इसके बाद सेक्टर 7, सेक्टर 10 में भी विश्वास यात्रा निकाली गई है। सभी जगह पर विधायक देवेंद्र यादव का लोगों में बहुत ज्यादा क्रेज है। अपने घर और गली में विधायक को देखकर लोग घरों से निकल कर उनका स्वागत करने के साथ ही उनके साथ सेल्फी ले रहे है। हर परिवार विधायक श्री यादव के साथ परिवार सहित फोटो खींचवा रहा है।
विधायक यादव लगातार लोगों से मिल रहे है। लोगों के घरों में जाकर लोगों का कुशल क्षेम पूछ रहे है। इसमें विधायक श्री यादव को हर वार्ड में बड़े, बुजुर्ग,माताओं और बहनों का भी भरपूर आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है। जहां भी जिस भी गली में मोहल्ले में वे जा रहे हैं। वहां हजारों की संख्या में लोग खुद से अपने घरों से निकल कर समर्थन दे रहे हैं। गली-गली में विधायक श्री यादव का लोग ढोल बाजे, फूल मालाओं से स्वागत कर रहे हैं। पटाखे फोड़ रहे हैं और कई जगह पर पुष्प वर्षा भी कर रहे हैं।




