NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

एक किलोमीटर लंबी बाइक रैली, 500 बाइक सवार हुए शामिल, महिलाओं ने भी दिया जागरुकता का संदेश

By Newsnow CG 01/11/2023
Share

रिसाली। मतदान के लिए मतदाताओं को जागृत करने नगर पालिक निगम रिसाली आयुक्त आशीष देवांगन के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली। मतदाताओं को जागृत करने 500 बाइक सवार समेत अन्य वाहन सवार ने नारे लगाए। रैली को हरि झंडी दिखाने स्वीप दुर्ग के नोडल अधिकारी अश्वनी देवांगन व दुर्ग ग्रामीण के एआरओ मुकेश रावटे विशेष रूप से उपस्थित थे।

17 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव में शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य लेकर नगर पालिक निगम रिसाली के कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाली। रैली से पूर्व निर्धारित व मुख्य मार्गो में अवश्य मतदान करे का फ्लैक्स लगाया गया। आयुक्त के नेतृत्व में निकाली गई रैली में 400 से ज्यादा बाइक, जागरूकता रथ के अलावा 100 से ज्यादा मतदाता जागरूकता नारे लिखे जन स्वास्थ्य विभाग के वाहनों को शामिल किया गया था। रैली खेल एवं दशहरा मैदान से निकली और जोहार चैक से कृष्ण टाॅकिज रोड, डीपीएस स्कूल गेट क्रमांक 2 से एच.एस.सी.एल. कालोनी रूआबांधा, पंथी चैक होते तालपुरी बी ब्लाक, मिट्टी परीक्षण केन्द्र होते मैत्रीकुंज, प्रगति नगर, आशीष नगर, रिसाली बस्ती, लक्ष्मी नगर, बीएसपी मार्केट रिसाली होते रिसाली सेक्टर, मरोदा सेक्टर, गार्डन चैक, बीआरपी गेट मार्ग, कल्याणी मंदिर होते वापिस दशहरा मैदान पहुंची।

बीएसएफ के जवान हुए शामिल
रैली में बीएसएफ जवान के अलावा मैत्री कॉलेज रिसाली और सेंट थॉमस कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान सभी मतदाताओं को जागरूक करने स्लोगन लिखे टी शर्ट, कैप पहने थे और हाथों में नारा लिखा तख्ती लिए हुए थे। स्वीप रिसाली के तहत विधानसभा आम चुनाव में मतदाताओं को जागृत करने अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे है। मंगलवार को तीन घंटा से ज्यादा समय तक बाइक से वार्ड भ्रमण किया गया। इसी क्रम में हम महिलाओं को स्वीप कार्यक्रम से जोड़ने व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 01/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article दुर्ग में निगरानी दलों की कार्रवाई : एक दिन में 63 लाख से ज्यादा की नगदी व सामान जब्त
Next Article बिलासपुर में दिल्ली के लिए शुरू हुई हवाई सेवा, बिलासा एयरपोर्ट पर उतरी दिल्ली की फ्लाईट

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?