NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के बीच कांटे की टक्कर, कीवियों की हार चाहेगा पाकिस्तान

By Newsnow CG 01/11/2023
Share

पुणे (एजेंसी)। सेमीफाइनल में प्रवेश की प्रबल दावेदार न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका विश्वकप के मैच में बुधवार को आमने-सामने होंगी तो यह दोनों टीमों के बल्लेबाजों के बीच का मुकाबला होगा। मौजूदा विश्वकप के अधिकांश मुकाबले एकतरफा रहे हैं लेकिन अगर दो करीबी मुकाबले चुने जाए तो चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका की पाकिस्तान पर एक विकेट से जीत और न्यूजीलैंड तथा ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया रोमांचक मैच था जिसमें 388 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड टीम पांच रन पीछे रह गई। दोनों टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश की दावेदार हैं और अगर बल्लेबाज चल निकले तो यह रोमांचक मैच होगा। न्यूजीलैंड के छह मैचों में आठ अंक है। लगातार चार जीत के बाद धर्मशाला में नतीजे उसकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे। ऐसे में एक पराजय से अफगानिस्तान (छह अंक) और पाकिस्तान (चार अंक) के रास्ते खुल सकते हैं।

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका (छह मैचों में दस अंक) के जीतने पर 12 अंक हो जाएंगे और वह भारत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के इस मैदान पर स्पिनरों को काफी मदद मिली है और इसी के दम पर अफगानिस्तान ने श्रीलंका पर सात विकेट से जीत दर्ज की थी।

रचिन न्यूजीलैंड के संपूर्ण पैकेज
बल्लेबाजों में यह मुकाबला अनुभव और युवा जोश का भी है। अपना आखिरी विश्वकप खेल रहे दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक तीन शतक समेत 431 रन बना चुके हैं। वहीं युवा रचिन रविंद्र ने न्यूजीलैंड के लिए 406 रन बना लिए हैं जिनके पास सचिन तेंदुलकर सा प्रवाह और राहुल द्रविड़ सरीखी दृढता है। उनके हवाई शॉट देखने लायक होते हैं। इसके अलावा वह अच्छे स्पिनर होने के कारण संपूर्ण पैकेज हैं।

चोटिल रबादा की हो सकती है वापसी
वहीं, दक्षिण अफ्रीका के पास अगर पावर हिटर हेनरिक क्लासेन हैं तो न्यूजीलैंड के पास जिम्मी नीशाम हैं। डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका के लिए एक्स फैक्टर हैं तो डेरिल मिशेल न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को गहराई देते हैं। एडेन मार्करम की तुलना ग्लेन फिलिप्स से हो सकती है क्योंकि शानदार बल्लेबाज होने के साथ दोनों उम्दा स्पिनर भी हैं। दोनों कप्तानों तेंबा बावुमा और टॉम लाथम में भी विरोधी आक्रमण को नेस्तनाबूद करने का माद्दा है। गेंदबाजी में दक्षिण अफ्रीका को कैगिसो रबादा के फिट होने की उम्मीद होगी जो पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल सके थे। रबादा की मौजूदगी ही विरोधी टीम को भयभीत करने के लिए काफी है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 01/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश वासियों को राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं
Next Article CG Elections 2023 : आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दुर्ग जिला सबसे आगे… जानिए अन्य जिलों का हाल

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?